आसनसोल

श्री श्याम मंडल सखी परिवार ने बाल कावंरिया यात्रा निकाली

महादेव की पूजा कर उन पर जल अर्पित किया गया

सन्मार्ग संवाददाता

बर्नपुर : श्री श्याम मंडल सखी परिवार बर्नपुर एवं श्री नरसिंह बांध बालाजी धाम के सानिध्य द्वारा रविवार सुबह बाल कांवरिया यात्रा निकाली गई। श्री श्याम मंडल सखी परिवार ने बताया कि सावन के मौके पर पुरानाहाट स्थित सत्यनारायण मंदिर से बाल कांवरिया यात्रा निकाली गई, जो बारी मैदान, स्टेशन रोड होते हुये बर्नपुर शिव स्थान में आकर समाप्त हुई। वहीं महादेव की पूजा - अर्चना कर उन पर जल अर्पित किया गया। मौके पर सीमा सिंघानिया, सरिता अग्रवाल, नीलम अग्रवाल, खुशबू अग्रवाल, अनीता अग्रवाल, खुशबू खंडेलिया, भाजपा नेता पवन कुमार सिंह, बिपिन सिंघानिया, बिजय गोयल सहित 80 से ज्यादा बाल कांवरिया मौजूद थे।

SCROLL FOR NEXT