ट्रक में लोड गायों को अपने कब्जे में लेती पुलिस  
आसनसोल

शिल्पांचल में मवेशी तस्करी का मुख्य अड्डा बना कल्ला मोड़

पुलिस ने 35-40 गाय और 10-12 की संख्या में बैल (साढ़) को मुक्त कर ट्रक को किया जब्त

Gopal Kumar Singh

सतीश, सन्मार्ग संवाददाता

आसनसोल : पश्चिम बंगाल में मवेशी तस्करी पर रोक लगाने को लेकर मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के कथित सख्त निर्देशों के बावजूद आसनसोल कल्ला बायपास मोड़ के पास बीते कई सालों से काफी बड़े स्तर पर मवेशी तस्करी का कारोबार चल रहा है। गुप्त सूचना पाकर आसनसोल उत्तर थाने की पुलिस ने रविवार अपराह्न करीब 3 बजे छापेमारी कर ट्रक पर लदे करीब 50 मवेशियों को नीचे उतार कर बिहार नंबर के ट्रक को जब्त किया। तस्करी के मुख्य तीन अभियुक्त राजू यादव, रेशम lयादव और राहुल यादव फरार हो गए। पुलिस ने स्थानीय कुछ लोगों से गाड़ी और मवेशियों के परिवहन संबंधी कागजात के बारे में पूछताछ की। पुलिस ने पशुओं से लदे वाहन को थाने पहुंचाया और मामले में कानूनी कार्रवाई करने की बात कही।

मुख्यमंत्री के निर्देशों के बावजूद ऐसे मामले पर उठे सवाल

मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने राज्य में अवैध गौ परिवहन और गौ तस्करी पर रोक लगाने के लिए पुलिस अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं। उन्होंने गाय को गौ माता बताते हुए उसके साथ किसी भी प्रकार की हिंसा नहीं होने देने की बात कही है। मई 2026 में पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक में भी उन्होंने अवैध पशु परिवहन पर कार्रवाई और सीमा क्षेत्रों में गौ तस्करी रोकने के निर्देश दिए थे। इस संबंध में भारतीय युवा मोर्चा के सदस्य शुभम कुशवाहा ने कहा कि भाजपा सरकार में गौ तस्करी व गौ हत्या करने की इजाजत नहीं है। मुक्त किये गए मवेशियों में 35-40 गाय और 10-12 बैल हैं। सभी मवेशियों को कोलकाता भेजा जा रहा था। यहां के कुछ तस्कर बिहार, झारखंड आदि राज्यों से मवेशियों को ट्रकों में ठूस कर लाते हैं। उन्होंंने कहा कि आसनसोल कल्ला बायपास से फिर से मवेशियों को अन्य गाड़ियों में ठूस कर कोलकाता भेज दिया जाता है। सनद रहे कि 2-4 दिन के अंतराल पर मवेशियों को देर रात भेजने का काम किया जाता है।

SCROLL FOR NEXT