दिव्यांगों को व्हील चेयर देतीं शताक्षी महिला मंडल की अध्यक्ष किरण झा  
आसनसोल

शताक्षी महिला मंडल ने सामाजिक कार्यक्रम का किया आयोजन

महिला शक्ति ने संभाली सामाजिक बदलाव की कमान

Gopal Kumar Singh

जितेन्द्र,सन्मार्ग संवाददाता

सांकतोड़िया : पर्यावरण संरक्षण, शिक्षा, महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सेवा को एक साथ जोड़ते हुए ईसीएल के मुगमा एरिया में शताक्षी महिला मंडल की ओर से सामाजिक कल्याण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मौके पर पौधारोपण एवं बच्चों के लिए खेल मैदान की सुविधा विकसित करने, विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने तथा जरूरतमंदों की सहायता के लिए उपयोगी सामग्री उपलब्ध कराई ग। कार्यक्रम शताक्षी महिला मंडल की अध्यक्षा किरण झा एवं उपाध्यक्षा जीरक आलम के साथ अनुभा सिन्हा, गीता गिरीश और श्वेता कुमारी की उपस्थिति एवं नेतृत्व में आयोजित हुआ।

दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

कार्यक्रम के दौरान वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण और हरित भविष्य का संदेश दिया गया। वहीं बच्चों के सर्वांगीण विकास को ध्यान में रखते हुए खेल मैदान की सुविधा उपलब्ध कराने की पहल की गई। वहीं विद्यार्थियों को उनके प्रदर्शन एवं उपलब्धियों के लिए प्रमाण-पत्र और पदक प्रदान किया गया। कार्यक्रम के दौरान जरूरतमंदों को सिलाई मशीन प्रदान की गई,। शताक्षी महिला मंडल की अध्यक्ष किरण झा ने कहा कि समाज में सकारात्मक बदलाव केवल योजनाओं से नहीं, बल्कि सामूहिक भागीदारी और संवेदनशील सोच से संभव है।

SCROLL FOR NEXT