आसनसोल

पीएम के 25 वर्ष सेवा काल पूरे होने को लेकर निकाली गई सेवा ज्योति यात्रा

विकसित भारत @ 2047 का सामूहिक संकल्प लिया गया

Suraj Choudhary

सूरज, सन्मार्ग संवाददाता

आसनसोल : भारतीय जनता पार्टी की ओर से बुधवार को आसनसोल में भव्य सेवा ज्योति यात्रा का आयोजन किया गया। गौरतलब है कि यह यात्रा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के सेवाकाल के उपलक्ष्य में निकाली गई। नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष होने को लेकर पोलो ग्राउंड में एक सभा का आयोजन किया गया , जहां पीएम नरेंद्र मोदी ने वर्चुअल सभा को संबोधित करते हुए कहा कि आज पूरे विश्व में भारत के पॉयलट की चर्चा हो रही है और वह समय अब देर नहीं जब पूरा विश्व मेड इन इंडिया प्लेन की चर्चा करेगी।

निकली भव्य सेवा ज्योति यात्रा

सेवा ज्योति यात्रा पोलो ग्राउंड से निकलकर चित्रा मोड़, बर्नपुर रोड , पुलिस लाइन, भगत सिंह मोड़ होते हुए बीएनार मोड़ के पास अंत में इस सेवा ज्योति को रवींद्र भवन स्थित शहीद स्मारक पर स्थापित किया गया। साथ ही विकसित भारत @ 2047 का सामूहिक संकल्प भी लिया गया। वहीं मौके पर मौजूद विधायक कृष्णेंदु मुखर्जी, चंद्रशेखर बनर्जी भाजपा जिलाध्यक्ष देवतनू भट्टाचार्य ने कहा कि आज से ठीक 25 वर्ष पूर्व 7 अक्टूबर 2001 को नरेंद्र मोदी ने पहली बार गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी। मुख्यमंत्री से लेकर प्रधानमंत्री तक के उनके इस 25 साल के अथक सेवा, राष्ट्र निर्माण और जनकल्याण के सफर को पूरे देश में सेवा ज्योति यात्रा के रूप में मनाया जा रहा है। 17 सितंबर से लगातार सेवा कार्य किए जा रहे हैं। इसके तहत जिले भर में रक्तदान शिविर, वृक्षारोपण कार्यक्रम, स्वच्छता अभियान, जल संरक्षण और गरीबों के बीच सेवा कार्य जैसे कई कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं। आज की इस सेवा ज्योति यात्रा में आसनसोल के आम नागरिकों के साथ-साथ विभिन्न समुदाय, विभिन्न भाषा-भाषी और विभिन्न पेशों से जुड़े लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

सभा में रही इनकी उपस्थिति

मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष देवतनू भट्टाचार्य, डीएम एस पन्नोबलम, आसनसोल उत्तर के विधायक कृष्णेंदु मुखर्जी, पांडेश्वर विधायक जितेंद्र तिवारी, बाराबनी विधायक अरिजीत रॉय, जामुड़िया विधायक डॉक्टर विजन मुखर्जी, रानीगंज विधायक पार्थ घोष, दुर्गापुर पूरब विधायक चंद्रशेखर बनर्जी, दुर्गापुर पश्चिम विधायक लक्ष्मण चंद्र घोरुई,‌ राज्य कार्यकारणी सदस्य पवन कुमार सिंह, बप्पा चटर्जी, जिला महासचिव अपूर्व हाजरा , काकोली घोष, प्रशांत चटर्जी, अमिताभ गोराई सहित आसनसोल संगठनात्मक जिले के सभी मंडल अध्यक्ष, पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे ।

SCROLL FOR NEXT