आसनसोल

तृणमूल के पूर्व उप-प्रधान पर लगा गंभीर आरोप

इलाके में सनसनी

Gopal Kumar Singh

​बर्दवान : शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में मेमारी थाने की पुलिस ने तृणमूल कांग्रेस के एक पूर्व उप-प्रधान को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी का नाम गौतम रॉय है। वह दलुईबाजार 2 नंबर ग्राम पंचायत के पूर्व उप-प्रधान रह चुके हैं। ​जानकारी के अनुसार, पीड़िता की लिखित शिकायत के आधार पर मेमारी थाने की पुलिस ने मंगलवार रात पल्लारोड इलाके से उन्हें गिरफ्तार किया। आरोपी को आज अदालत में पेश किया गया। ​पुलिस और स्थानीय सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, पीड़िता ने अपनी लिखित शिकायत में बताया है कि उनके पति काम के सिलसिले में बाहर रहते हैं। इसी मौके का फायदा उठाकर गौतम रॉय ने महिला के साथ नजदीकियां बढ़ाईं। आरोप है कि गौतम रॉय ने शादी का वादा कर पिछले करीब 5-6 वर्षों तक उनके साथ सहवास किया। हाल ही में जब महिला ने शादी की बात कही, तो गौतम रॉय ने विवाह करने से इनकार कर दिया। इतना ही नहीं, पीड़िता का आरोप है कि शादी की बात करने पर गौतम रॉय उन्हें जान से मारने की धमकी भी दे रहे थे। ​इसके बाद पीड़िता द्वारा मेमारी थाने में गौतम रॉय के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराए जाने पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और मंगलवार रात पल्लारोड इलाके से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। हालांकि, अपने ऊपर लगे आरोपों को खारिज करते हुए गौतम रॉय ने दावा किया है कि राजनीतिक या व्यक्तिगत रंजिश के चलते उन्हें झूठे मामले में फंसाया गया है।

SCROLL FOR NEXT