मेयर बिधान उपाध्याय को सम्मानित करते पार्षद अशोक रूद्र व अन्य 
आसनसोल

सेल्फी पॉइंट आई लव बर्नपुर का मेयर ने किया उद्घाटन

बर्नपुर के दो जगहों पर सेल्फी पॉइंट आई लव बर्नपुर बनने से लोगों में खुशी

बर्नपुर : इस्पात नगरी बर्नपुर की दो जगहों पर बने सेल्फी पॉइंट आई लव बर्नपुर, बर्नपुर के सुंदरीकरण में चार चांद लगा रहा है, जिसका मंगलवार को आसनसोल नगर निगम के मेयर बिधान उपाध्याय ने उद्घाटन किया। मेयर बिधान उपाध्याय ने बताया कि बर्नपुर इस्पात नगरी का सुंदरीकरण करने में आसनसोल नगर निगम द्वारा लगातार प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि करीब 6 लाख रुपये के बजट से आई लव बर्नपुर बनकर तैयार हो गया है। आई लव बर्नपुर बनने से बर्नपुर के निवासियों को अपनी पहचान मिली है और वे भी अपने हक के साथ कह सकते है कि आई लव बर्नपुर। वहीं पार्षद अशोक रूद्र ने बताया कि बर्नपुर में दो जगह एक त्रिवेणी मोड़ जहां अंग्रेजी एवं दूसरा बारी मैदान में बांग्ला में आई लव बर्नपुर बनकर तैयार है। वहीं बर्नपुर के रहने वाले एवं बर्नपुर के निवासी जो काम के लिए बाहर रहते हैं, वे सभी अपने इंस्टाग्राम, फेसबुक और व्हाट्सएप स्टेटस पर आई लव बर्नपुर लिख कर खुशी जाहिर कर रहे हैं। इस मौके पर मेयर बिधान उपाध्याय, बोरो चेयरमैन शिवानंद बाउरी, पार्षद अशोक रूद्र, गुरमित सिंह, सोना गुप्ता, कंचन मुखर्जी, कहकशां रियाज, वार्ड अध्यक्ष अभिजीत दास, अचिन्तो रॉय एवं अन्य लोग उपस्थित थे।

SCROLL FOR NEXT