नदी में डूबे व्यक्ति की तलाश करते गोताखोर  
आसनसोल

स्कूल कर्मी नहाते वक्त नदी में डूबा

नहाते समय अचानक पानी में डूब गया

Vijay Shankar

मुर्शिदाबाद : रघुनाथगंज हाई स्कूल का एक स्टाफ नदी में नहाते समय डूब गया। इस घटना से शनिवार को सदर घाट इलाके में हड़कंप मच गया। लापता स्टाफ मेंबर का नाम दीपक कुमार सेन है। वह रघुनाथगंज हाई स्कूल में कैजुअल स्टाफ मेंबर के तौर पर काम कर रहा था। वह स्कूल में गेट कीपर की ड्यूटी संभाल रहा था। स्थानीय सूत्रों के मुताबिक, दीपक कुमार सेन शनिवार दोपहर सदर घाट पर नदी में नहाने गया था। नहाते समय वह अचानक नदी के पानी में डूब गया। घटना का पता चलते ही घाट पर मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि उसे बचाने की कोशिश की गई मगर संभव नहीं हुआ। गोताखोर नदी में उसकी तलाश कर रहे हैं। इधर दीपक कुमार सेन के नदी में डूबने की खबर उसके घर पहुंचते ही परिवार वाले फूट-फूट कर रो पड़े। पूरे परिवार पर दुख का साया छा गया है। खबर मिलते ही रघुनाथगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची।

SCROLL FOR NEXT