आसनसोल

SBFCI ने 2026 में 2100 पेड़ लगाने का लिया संकल्प

कृष्णेंदु मुखर्जी द्वारा आम का पेड़ लगा कर एकती गाछ मायेर नामे का किया गया शुभारंभ

आसनसोल : विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर SBFCI के एवलिन लॉज स्थित कार्यालय में विधायक कृष्णेंदु मुखर्जी द्वारा पहला आम का पेड़ लगा कर एकती गाछ मायेर नामे का शुभारंभ किया गया। इस अभियान के तहत लोगों को अपनी मां के नाम पर कम से कम एक पौधा लगाने और उसकी देखभाल करने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है। मौके पर विधायक कृष्णेंदु मुखर्जी ने कहा कि एक पेड़ मां के नाम का संकल्प केंद्र सरकार द्वारा 2 वर्षों से चलाया जा रहा है। इस संदर्भ में राज्य के मुख्य सचिव ने 29 मई को एक विज्ञप्ति जारी की जिसमें पश्चिम बंगाल में यह कार्यक्रम एकती गाछ मायर नामे से आज से प्रारंभ करने की बात कही गई है। राज्य सरकार ने पूरे राज्य के सभी चेंबर, शिक्षा संस्थान, एनजीओ आदि से अपील कर राज्य में 2026 के अंत तक 1 करोड़ पेड़ लगाने की बात कही है। वहीं SBFCI एवं उनकी पैतृक इकाई CWBTA कोलकाता ने 5 लाख पेड़ लगाने का संकल्प लिया है। साथ ही दूसरा पेड़ स्व. आरएस चौधरी की याद में लगाया गया और SBFCI के अन्य सदस्यों ने 21 पेड़ लगाये। SBFCI के महासचिव जगदीश बागड़ी ने कहा कि आज पर्यावरण दिवस के मौके पर संस्था द्वारा 2100 पेड़ लगाने का संकल्प लिया गया। इस मौके पर SBFCI के अध्यक्ष वीके ढल, महासचिव जगदीश बागड़ी, अनिल जालान, मनिंदर कुंद्रा, उद्योगपति विजय शर्मा, इंडिया इंटरनेशनल स्कूल के ए के शर्मा, कनकधारा के मधु डुमरेवाल, माधुरी तोदी एवं एसबीएफसीआई के अन्य सदस्य मौजूद थे।

SCROLL FOR NEXT