रेलवे द्वारा चलाए जा रहा विशेष सफाई अभियान 
आसनसोल

आसनसोल रेल मंडल में स्वच्छता गतिविधियों को किया गया और तेज

स्वच्छता ही सेवा–2026 अभियान के अंतर्गत चल रहा है विशेष कार्य

Gopal Kumar Singh

सन्मार्ग संवाददाता

आसनसोल : आसनसोल रेल मंडल द्वारा “स्वच्छता ही सेवा–2026” के अंतर्गत मंडल के विभिन्न रेलवे स्टेशनों, रेलवे कॉलोनियों, कार्यालय परिसरों एवं अन्य चिन्हित स्थलों पर स्वच्छता संबंधी गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। इस अभियान के अंतर्गत स्वच्छता लक्ष्य इकाइयों के रूपांतरण तथा कचरा संवेदनशील स्थलों पर लक्षित कार्रवाई पर विशेष जोर दिया गया, ताकि रेलवे परिसरों के रखरखाव एवं स्वच्छ वातावरण को और बेहतर बनाया जा सके। स्वच्छता लक्ष्य इकाइयां वे चिन्हित रेलवे स्थल हैं, जिन्हें समयबद्ध सुधार एवं सतत रखरखाव के लिए निर्धारित किया गया है।

इसके अंतर्गत दुर्गापुर रेलवे स्टेशन एवं रेलवे कॉलोनी में वरिष्ठ मंडल यांत्रिक अभियंता (पर्यावरण एवं गृह व्यवस्था), आसनसोल की उपस्थिति में रेलवे कर्मचारियों की सक्रिय भागीदारी के साथ अभियान चलाया गया। इसी क्रम में पांडवेश्वर, अंडाल एवं सीतारामपुर रेलवे स्टेशनों तथा उनकी संबद्ध रेलवे कॉलोनियों, साथ ही बराकर रेलवे कॉलोनी एवं बराकर रेलवे स्टेशन के पहुंच मार्ग पर भी गतिविधियां संचालित की गईं।

मधुपुर रेलवे कॉलोनी, अंडाल स्थित दामोदर कॉलोनी एवं रेलवे अस्पताल, अंडाल में भी अभियान चलाया गया तथा मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय, आसनसोल परिसर में गहन स्वच्छता कार्य किया गया। अभियान के एक अन्य घटक के रूप में कचरा संवेदनशील स्थलों की पहचान कर वहां लक्षित कार्रवाई की गई। कचरा जमा होने की संभावना वाले ऐसे चिन्हित स्थलों में आसनसोल रेलवे स्टेशन के पहुंच मार्ग पर स्थित एक कचरा संवेदनशील स्थल को विशेष रूप से लिया गया, जहां जमा कचरे को हटाकर आसपास के क्षेत्र में सुधार किया गया। इन गतिविधियों के दौरान कचरे के उचित निस्तारण, स्वच्छता तथा रेलवे परिसरों के जिम्मेदारीपूर्ण रखरखाव के प्रति जागरूकता पर भी जोर दिया गया। मंडल के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सक्रिय रूप से भाग लेते हुए सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ एवं सुव्यवस्थित बनाए रखने में सामूहिक सहभागिता के महत्व को रेखांकित किया।

SCROLL FOR NEXT