खड़गपुर में सैल्यूट तिरंगा ने निकाली तिरंगा यात्रा  
आसनसोल

खड़गपुर में सैल्यूट तिरंगा ने तिरंगा यात्रा निकाल कर सेना को किया सैल्यूट

सैकड़ों बच्चों के बीच शिक्षण सामग्री भी वितरित किया गया

खड़गपुर : पश्चिम मिदनापुर जिला अंतर्गत खड़गपुर में सैल्यूट तिरंगा नामक नामक संगठन की ओर से तिरगा यात्रा निकाल कर सेना को सैल्यूट किया गया। मलिंचा में आयोजित इस तिरंगा यात्रा में महिलाएं और बच्चों समेत काफी लोग शामिल हुए। तिरंगा यात्रा के समापन के बाद संगठन की ओर से मलिंचा के प्रेमहरि भवन में एक कार्यक्रम का आयोजन कर सैकड़ों बच्चों के बीच शिक्षण सामग्री भी वितरित किया गया है। संगठन के जिलाध्यक्ष सजल राय ने कहा कि भारत के सभी राज्यों में यह संगठन विभिन्न सामाजिक जनकल्याणकारी कार्य कर रहा है। इसके अलावा विश्व के करीब 20 अन्य देशों में भी इस संगठन का विस्तार कर सैकड़ों लोगों को इस संगठन से जोड़ा गया है। देश हित और जनकल्याणकारी कार्यों से सम्बंधित कार्यक्रमों का आयोजन कर लोगों का भला करना ही इस संगठन का मुख्य उद्देश्य है।

SCROLL FOR NEXT