बर्नपुर : आईएसपी द्वारा आयोजित एसपीएसबी ऑल इंटर-स्टील प्लांट फुटबॉल चैंपियनशिप में सेल-आईएसपी ने ट्रॉफी अपने नाम की। गौरतलब है कि फुटबॉल चैंपियनशिप 11 से 15 नवंबर 2025 तक बर्नपुर स्टेडियम में आयोजित किया गया। इस टूर्नामेंट में कुल आठ टीमों ने भाग लिया, जिसमें आईएसपी, एएसपी, डीएसपी, आरएसपी, बीएसएल, बीएसपी, टाटा और जेएसडब्ल्यू ने हिस्सा लिया। फाइनल मैच सेल आईएसपी और टाटा स्टील के बीच खेला गया, जिसमें आईएसपी ने टाटा स्टील को हराकर टूर्नामेंट ट्रॉफी अपने नाम की। इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में बर्नपुर एवं दुर्गापुर इस्पात संयंत्र के प्रभारी निदेशक सुरजीत मिश्रा, सेल आईएसपी के स्पोर्ट्स विभाग के एजीएम संजय सिन्हा सहित खिलाड़ी उपस्थित थे।