चुनाव प्रचार करते इंटक सदस्य  
आसनसोल

SAIL-ISP यूनियन चुनाव को लेकर INTUC ने कसी कमर

चुनाव को लेकर इस्पात नगरी बर्नपुर में सरगर्मी तेज फ

सन्मार्ग संवाददाता

बर्नपुर : SAIL-ISP में 24 सितंबर को होने वाले मान्यता प्राप्त यूनियन चुनाव को लेकर सरगर्मी तेज हो गई है। इसी कड़ी में इंटक ने मंगलवार को बर्नपुर में जोरदार प्रचार अभियान चलाया। इंटक नेताओं ने प्लांट के अंदर , गेट पर , गुलमोहर, रिवर बैंक कॉलोनी में कर्मचारियों से संपर्क कर अपने पक्ष में वोट करने की अपील की। साथ ही कहा कि इंटक हमेशा श्रमिकों के हितों के लिए लड़ी है और आगे भी उनके वेतन, भत्ते, सुरक्षा और अन्य मांगों को लेकर आवाज उठाती रहेगी। गौरतलब है कि 24 सितंबर को होने वाले इस चुनाव में कई यूनियनें अपनी किस्मत आजमा रही हैं, जो यूनियन चुनाव जीतेगी, उसे ही प्लांट की मान्यता प्राप्त यूनियन का दर्जा मिलेगा। वहीं SAIL-ISP में 24 सितंबर को होने वाले यूनियन चुनाव को लेकर इंटक बर्नपुर महासचिव बिप्लब माजी ने प्रचार के दौरान कर्माचारियों से कहा कि INTUC हमेशा से श्रमिकों के हित में काम करती आई है और इस बार भी अगर INTUC को मान्यता मिलती है तो श्रमिकों की लंबित मांगें जैसे वेतन समझौता, बोनस, सुरक्षा और ठेका श्रमिकों के अधिकारों को प्राथमिकता दी जाएगी। साथ ही टाउन की समस्या, क्वार्टर की समस्याएं एवं बर्नपुर अस्पताल की अव्यवस्था का समाधान किया जाएगा। बिप्लब माजी ने कहा कि अगर इंटक जीतती है तो वह कर्मचारियों की उम्मीदों पर खरा उतरेगी। उन्होंने सभी से एकजुट होकर 24 सितंबर को इंटक के पक्ष में मतदान करने की अपील की। इस मौके पर विवेकानंद कुमार, पवन गुप्ता, बिष्णु देब सिंह, धर्मेंद्र यादव, पारितोष चौधरी, सोमनाथ पॉल, दीपक कुमार, सचिन कुमार सहित अन्य लोग मौजूद थे।

SCROLL FOR NEXT