आसनसोल

सेल-आईएसपी ने बंद पड़ी दुकान को जेसीबी से हटाया

विस्तार परियोजना के लिए अतिक्रमण हटाया

Suraj Choudhary

सूरज, सन्मार्ग संवाददाता

बर्नपुर : सेल-इस्को स्टील प्लांट के विस्तारीकरण प्रोजेक्ट के तहत बर्नपुर सिनेमा हॉल के पास एक्जीक्यूटिव और नॉन-एक्जीक्यूटिव क्वार्टर के निर्माण कार्य में तेजी लाई गई है। इसी क्रम में सोमवार शाम को निर्माण स्थल पर बाधा बन रही एक बंद पड़ी दुकान को आईएसपी ने जेसीबी की मदद से हटा दिया। मनीषा अमन पान सेंटर नाम की दुकान काफी समय से बंद पड़ी थी और क्वार्टर निर्माण क्षेत्र में आ रही थी। सेल प्रबंधन के निर्देश पर निर्माण एजेंसी द्वारा देर शाम को जेसीबी मशीन लगाकर दुकान के स्ट्रक्चर को सुरक्षित रूप से उठाकर दूसरी जगह शिफ्ट कर दिया गया। सूत्रों के अनुसार, सेल-आईएसपी अपने पुराने आवासीय परिसर का आधुनिकीकरण कर रहा है, जिसके तहत बर्नपुर टाउनशिप में नए एक्जीक्यूटिव और नॉन-एक्जीक्यूटिव क्वार्टर बनाए जा रहे हैं। सिनेमा हॉल के पास चल रहे इस प्रोजेक्ट के कारण आसपास के अस्थायी और बंद पड़े अतिक्रमणों को चरणबद्ध तरीके से हटाया जा रहा है।प्रबंधन का कहना है कि यह कार्रवाई पूरी तरह से नियमानुसार और संबंधित पक्षों को सूचित करने के बाद की गई है। निर्माण कार्य पूरा होने के बाद कर्मचारियों को आधुनिक सुविधाओं से लैस नए क्वार्टर आवंटित किए जाएंगे, जिससे टाउनशिप की सूरत बदलेगी।

SCROLL FOR NEXT