आसनसोल

सेल - आईएसपी कर्मचारी को मिली सुरक्षा की नई मजबूती

ISP में विद्युत सुरक्षा प्रदर्शनी का आयोजन

सूरज, सन्मार्ग संवाददाता

बर्नपुर : स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल) के इस्को स्टील प्लांट द्वारा प्लांट में सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने और विद्युत सुरक्षा, प्रोसेस सेफ्टी, हाउसकीपिंग व प्रिवेंटिव मेंटेनेंस की संस्कृति को मजबूत करने के उद्देश्य से न्यू इलेक्ट्रिकल रिपेयर शॉप में विद्युत सुरक्षा प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी का उद्घाटन डायरेक्टर इंचार्ज (ISP & DSP) सुरजीत मिश्रा ने किया। गौरतलब है कि प्रदर्शनी में CEM और IAD विभाग द्वारा सुरक्षा को बढ़ावा देने के लिए किए गए नवाचारों पर आधारित 21 मॉडल प्रदर्शित किए गए। मुख्य आकर्षण स्वदेशी रूप से विकसित वीडियो एनालिटिक्स मॉडल रहा, जो लाइन-ऑफ-फायर की पहचान कर सुरक्षित जोन का उल्लंघन होने पर अलर्ट जारी करता है। अधिकारियों ने इस नवाचार की खूब सराहना की। इस दौरान प्रमुख सुरक्षा समाधान कंपनियों ने भी भाग लिया, जिसमें मैसर्स जे.पी. एंटरप्राइज, कोलकाता और मैसर्स एक्शन सेफ्टी सॉल्यूशंस प्रा. लि. ने अत्याधुनिक PPE और सुरक्षा उपकरणों का प्रदर्शन किया, जबकि मैसर्स SixD ने कार्यस्थल सुरक्षा को बेहतर बनाने वाले डिजिटल समाधानों को प्रस्तुत किया।कार्यक्रम के दौरान IAD की टीमों द्वारा सुरक्षा पर आधारित दो लघु नाटकों की प्रस्तुति दी गई, जिसमें सुरक्षित व्यवहार, अनुशासन और व्यवस्थित कार्यप्रणाली के महत्व को दर्शाया गया। दोनों टीमों को सम्मानित किया गया। साथ ही सेफ्टी स्लोगन और सेफ्टी पोस्टर प्रतियोगिता के विजेताओं को भी पुरस्कृत किया गया। इसी क्रम में विद्युत सुरक्षा प्रथाओं को मजबूत करने के लिए तिमाही पुरस्कार योजना "SAFEKEEP - बेस्ट मेंटेन्ड एलटी सब-स्टेशन" की शुरुआत की गई। जुलाई-सितंबर 2026 तिमाही का पहला पुरस्कार बार मिल (इलेक्ट्रिकल) के ECR-1 को डायरेक्टर इंचार्ज सुरजीत मिश्रा द्वारा प्रदान किया गया। इस अवसर पर ईडी (एमएम) संजीव सिंह, ईडी (प्रोजेक्ट्स) प्रवीण कुमार, ईडी (वर्क्स) वीके सिंह, सीजीएम (एचआर) जितेंद्र कुमार , सीजीएम ( इलेक्ट्रिकल, ए एंड आई) पीके मिश्रा सहित विभिन्न विभागों के सीजीएम , जीएम एंड एजीएम उपस्थित थे।

SCROLL FOR NEXT