आसनसोल

SAIL -ISP ने रचा इतिहास

बनाया राष्ट्रीय रिकॉर्ड

Suraj Choudhary

सूरज, सन्मार्ग संवाददाता

बर्नपुर : बर्नपुर के लिए यह गर्व का क्षण है। सेल-इस्को इस्पात संयंत्र (SAIL-ISP) ने भारतीय इस्पात उद्योग में नया इतिहास रचते हुए राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया है। संयंत्र ने 20,000 से अधिक कनवर्टर लाइनिंग लाइफ का आंकड़ा पार कर लिया है, जो अभी भी जारी है। यह उपलब्धि भारतीय इस्पात उद्योग में सर्वोच्च मानी जा रही है। बता दें कि इससे पहले यह रिकॉर्ड देश की प्रमुख इस्पात कंपनी जेएसडब्ल्यू स्टील के नाम था, जिसने 13,771 हीट्स का रिकॉर्ड बनाया था। SAIL-ISP ने इस रिकॉर्ड को बड़े अंतर से तोड़ते हुए 20,000 से अधिक हीट्स का नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड स्थापित किया है। इस तरह बर्नपुर का इस्को संयंत्र अब पूरे देश में नंबर वन बन गया है। SAIL-ISP के सीओसी ने बताया कि यह सफलता केवल एक संख्या नहीं है, बल्कि टीम ISP की तकनीकी दक्षता, अनुशासन, सुरक्षा मानकों और निरंतर सुधार की कड़ी मेहनत का परिणाम है। कनवर्टर लाइनिंग लाइफ में इतनी बड़ी उपलब्धि से उत्पादन लागत में कमी आएगी, उत्पादकता बढ़ेगी और संयंत्र की विश्वसनीयता और अधिक मजबूत होगी। इस ऐतिहासिक उपलब्धि से बर्नपुर ही नहीं, बल्कि पूरे पश्चिम बंगाल और देश के इस्पात जगत में खुशी की लहर है। अधिकारियों से लेकर कर्मचारियों तक सभी इस सफलता पर गर्व महसूस कर रहे हैं।

SCROLL FOR NEXT