आसनसोल

आरपीएफ ने अवैध शराब किया जब्त

प्लेटफॉर्म संख्या 4 पर चलाया गया अभियान

Suraj Choudhary

सन्मार्ग संवाददाता

आसनसोल : आरपीएफ वेस्ट पोस्ट आसनसोल द्वारा सोमवार को आसनसोल रेल स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर अभियान चला कर लावारिश हालत में एक बैग बरामद किया गया जिसमें अंग्रेजी शराब भरी हुई थी। गौरतलब है कि त्योहारों और विशेष अवसरों को देखते हुए ट्रेनों और प्लेटफॉर्म में लगातार चेकिंग बढ़ाई गई है। इस संबंध में आरपीएफ वेस्ट पोस्ट आसनसोल के ओसी बिमान गोराई ने बताया कि उन्हें सूचना प्राप्त हुई थी कि शराब की खेप ले जायी जा रही है। इसके बाद तत्काल टीम सर्च अभियान में जुट गई थी। इस दौरान प्लेटफॉर्म संख्या 4 पर एक लावारिश बैग पड़ा हुआ देखा गया। उक्त बैग की जांच करने पर उसमें अंग्रेजी शराब बरामद हुई जिसे जब्त कर लिया गया। वहीं मौके से किसी की गिरफ्तारी संभव नहीं पाई। इस अभियान में सीआईबी अरुण कुमार, विजय कुमार, कामेश्वर प्रसाद मौजूद थे।

SCROLL FOR NEXT