आसनसोल

आरपीएफ ने अवैध शराब किया जब्त

एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार

आसनसोल : रेल परिसर में अवैध गतिविधियों पर रोक एवं सुरक्षा सुनिश्चित करने की दिशा में आरपीएफ लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में आसनसोल मंडल के आरपीएफ सीआईबी यूनिट, जसीडीह एवं आरपीएफ जसीडीह पोस्ट की सतर्क टीम द्वारा गहन जांच एवं निगरानी के दौरान अवैध रूप से ले जाई जा रही अवैध शराब जब्त की गई। इस संबंध में मौके पर एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त को जब्त शराब सहित अग्रिम कानूनी कार्रवाई एवं जांच हेतु संबंधित आबकारी विभाग को सौंप दिया गया।

SCROLL FOR NEXT