सन्मार्ग संवाददाता
आसनसोल : आरपीएफ ने आसनसोल रेलवे स्टेशन पर फुटओवर ब्रिज के रैंप के पास PF नंबर 03/04 पर एक व्यक्ति को संदिग्ध लगने से उसे पकड़ा गया। वहीं तलाशी लेने पर उसके पास 2 बैग मिले जिसमें एक बैग में 750 ml की 6 रॉयल ग्रीन व्हिस्की की बोतलें (कीमत 790 रु प्रति बोतल) और दूसरे पीठू बैग में 750 ml की 8 रॉयल स्टेज सुपीरियर व्हिस्की की बोतलें (कीमत 800 रु प्रति बोतल) और 750 ml की 2 ब्लेंडर्स प्राइड व्हिस्की की बोतलें (कीमत 1020 रु प्रति बोतल) जब्त की गई। आरपीएफ वेस्ट पोस्ट आसनसोल के ओसी बिमान गोराई ने बताया कि कुल 12 लीटर शराब की कीमत 13,180 रुपये है। पूछताछ करने पर उसने अपनी पहचान शैलेश कुमार बिहार के जुमई का रहने वाला बताया। इसके बाद शराब जब्त कर ली गई और आगे की जरूरी कार्रवाई के लिए जीआरपीएस आसनसोल को सौंप दी गई। साथ ही बीई एक्ट की धारा 46A(C) के तहत संज्ञान लेने के लिए उसे अदालत भेजा गया।