आसनसोल

आरपीएफ ने 4 नाबालिग बच्चों को किया बरामद

ऑपरेशन नन्हे फरिश्ते के तहत एक महत्वपूर्ण कार्य

आसनसोल : आरपीएफ जामताड़ा एवं चितरंजन आउट पोस्ट द्वारा ऑपरेशन नन्हे फरिश्ते के तहत एक महत्वपूर्ण कार्य किया गया। गौरतलब है कि 3 नाबालिग बालिका एवं 1 बालक को बचाकर चाइल्ड लाइन को सौंपा गया। आरपीएफ के अनुसार आसनसोल मंडल द्वारा जामताड़ा एवं चितरंजन रेलवे स्टेशनों पर नियमित निगरानी के दौरान असुरक्षित स्थिति में 3 नाबालिगा एवं 1 बालक को बरामद किया गया। काउंसलिंग, सत्यापन एवं आवश्यक औपचारिकताएं पूर्ण करने के पश्चात सभी 4 बच्चों को देखरेख, सुरक्षा एवं किशोर न्याय अधिनियम के प्रावधानों के अनुसार पुनर्वास हेतु संबंधित चाइल्ड लाइन प्रतिनिधियों को सौंप दिया गया।

SCROLL FOR NEXT