आसनसोल : ऑपरेशन नन्हे फरिश्ते के तहत आरपीएफ आसनसोल मंडल द्वारा दो नाबालिग बच्चों का बरामद किया गया। गौरतलब है कि यह ऑपरेशन नन्हे फरिश्ते के तहत चलाया गया। आरपीएफ पोस्ट दुमका एवं वेस्ट पोस्ट आसनसोल मंडल के सतर्क जवानों द्वारा रेलवे परिसर में परेशान हालत में भटक रहे दो नाबालिग बच्चों को सुरक्षित बरामद किया गया। आरपीएफ टीम द्वारा दोनों बच्चों को तत्काल संरक्षण में लेकर कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद उन्हें आगे सुरक्षित रूप से उनके परिवार से मिलाने हेतु संबंधित चाइल्ड लाइन को सौंप दिया गया।