आसनसोल

आरपीएफ पोस्ट बर्नपुर ने बैग बरामद कर मालिक को सौंपा

चलाया गया ऑपरेशन अमानत अभियान

Suraj Choudhary

सन्मार्ग संवाददाता

बर्नपुर : आरपीए पोस्ट बर्नपुर के द्वारा गुरुवार को बर्नपुर स्टेशन पर ऑपरेशन अमानत अभियान चलाया गया। गौरतलब है कि गुरुवार को 10:58 बजे RPF सिक्योरिटी कंट्रोल, आद्रा से रेल मदद शिकायत के तहत सूचना प्राप्त हुई कि गाड़ी संख्या 18183 में एक यात्री का सामान छूट गया है। वहीं सूचना मिलते ही आरपीए के जवान एके पासवान द्वारा शिकायतकर्ता से मोबाइल फोन पर संपर्क कर बैग के संबंध में अधिकतम जानकारी प्राप्त की गई। तत्पश्चात गाड़ी संख्या 18183 के JOC-BURN सेक्शन में रनिंग के दौरान आगे की तरफ से जनरल कोच में जाकर गहन तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उपलब्ध यात्रियों से सत्यापन के बाद 1 लाल रंग का आर्मी-पैटर्न वाला बैकपैक बैग बरामद किया गया। जांच करने पर बरामद बैग में कपड़े, एक सफेद रंग का मोबाइल चार्जर और 1900 रुपये नकद के साथ कीमती दस्तावेज मिले। बरामद सामान को सुरक्षित अभिरक्षा में RPF पोस्ट बर्नपुर में रखा गया और सभी आवश्यक औपचारिकताएं पूरी करने और सत्यापन के बाद बरामद बैग उसके सभी सामानों के साथ सही मालिक को सौंप दिया गया। मौके पर आरपीएफ पोस्ट बर्नपुर के ओसी अजय कुमार गोराई ने कहा कि रेलवे सुरक्षा बल द्वारा चलाया जा रहा ऑपरेशन अमानत।यात्रियों के लिए एक भरोसेमंद पहल है।।अक्सर ट्रेन में सफर के दौरान जल्दबाजी या भीड़ के कारण यात्रियों का सामान - बैग, मोबाइल, पर्स, लैपटॉप जैसी कीमती चीजें ट्रेन में या स्टेशन परिसर में छूट जाती हैं। इसी छूटे हुए सामान को उसके असली मालिक तक सुरक्षित पहुंचाने के लिए आरपीएफ ने ऑपरेशन अमानत शुरू किया है।

SCROLL FOR NEXT