आसनसोल

आरपीएफ ने किया 93 बीयर बोतल जब्त

आबकारी विभाग को सौंपा गया

बर्नपुर : आरपीएफ बर्नपुर, सीपीडीएस टीम बी एवं सीआईबी के अधिकारियों और कर्मचारियों द्वारा पीसी आरपीएफ बर्नपुर की निगरानी में जांच अभियान चलाई गई। गौरतलब है कि ऑपरेशन सतर्क के तहत रेलवे सुरक्षा बल ने टाटा- बक्सर एक्सप्रेस से बीयर बरामद किया। हालांकि धंधेबाजों को पकड़ने में सफलता नहीं मिली। आरपीएफ पोस्ट बर्नपुर के प्रभारी अजय कुमार गोराई ने बताया कि ट्रेन संख्या 18183 के जनरल डिब्बे में जांच के दौरान कोच संख्या डी -5 के शौचालय कक्ष एक लावारिश बैग मिला। बैग से 93 बीयर की बोतलें बरामद की गईं, जिनकी कीमत 10,230 रुपये है। आगे कहा कि जैसे ही ट्रेन बर्नपुर रेलवे स्टेशन पर प्लेटफार्म संख्या 2 पर पहुंची, उसे जब्त कर लिया गया। इसके बाद बीयर की बोतलों को आसनसोल आबकारी विभाग को सौंप दिया गया। इस मौके पर एसआई आरआर पाल, एके पासवान, एएसआई सीबी कुमार, सीपीडीएस टीम बीके एसएन कुशवाहा एवं सीआईबी आद्रा टीम के सदस्य मौजूद थे।

SCROLL FOR NEXT