आसनसोल

आरपीएफ ने टिकट दलाल को किया गिरफ्तार

अभियुक्त के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई हैं

Suraj Choudhary

सन्मार्ग संवाददाता

आसनसोल : आरपीएफ सीआईबी यूनिट आसनसोल और आसनसोल वेस्ट पोस्ट ने रेलवे टिकट के अवैध कारोबार में शामिल 1 व्यक्ति को गिरफ्तार किया। आरपीएफ आसनसोल के सीनियर डिविजनल सिक्योरिटी कमिश्नर ने कहा कि आरपीएफ अवैध टिकट बिक्री को खत्म करने और यह सुनिश्चित करने के लिए अभियान चला रही है कि असली यात्रियों को बिना किसी परेशानी के कन्फर्म टिकट मिले। साथ ही भविष्य में भी ऐसे अभियान और जारी रहेंगे। आरपीएफ आसनसोल वेस्ट पोस्ट के ओसी बिमान गोराई ने कहा कि यह गिरफ्तारी अवैध टिकट गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए की गई। साथ ही गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ मौजूदा नियमों के अनुसार कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है और पता लगाने की कोशिश की जा रही है इस गिरोह में कौन-कौन शामिल हैं।


SCROLL FOR NEXT