आसनसोल

आरपीएफ ने दो मोबाइल चोरों को किया गिरफ्तार

श्रावणी मेला के दौरान रेल यात्रियों की सुरक्षा के लिए चलाया गया अभियान

सन्मार्ग संवाददाता

आसनसोल : आरपीएफ आसनसोल मंडल की सीआईबी यूनिट एवं आसनसोल वेस्ट पोस्ट ने चोरी के 2 मोबाइल फोन के साथ 2 लोगों को गिरफ्तार किया। आरपीएफ के वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त का कहना है कि ऑपरेशन यात्री सुरक्षा के तहत यह अभियान चलाया गया। आगे की कार्रवाई हेतु अभियुक्त को संबंधित जीआरपी को सौंप दिया गया, जहां BNS की धारा 303(2)/317(2) के तहत केस नंबर- 95/2026 दर्ज किया गया। अभियुक्तों के नाम मो. असलम और मो. अली हैं जो आसनसोल नॉर्थ थाना इलाके के रहने वाले हैं। आसनसोल वेस्ट पोस्ट के ओसी बिमान गोराई ने कहा कि मिली जानकारी के आधार पर, पीसी/आरपीएफ/पोस्ट/आसनसोल (पश्चिम) की देखरेख में वेस्ट पोस्ट के अधिकारियों और कर्मचारियों ने आरपीएफ/सीआईबी आसनसोल के साथ मिलकर दो लोगों को आसनसोल स्टेशन पर चोरी के दो मोबाइल फोन के साथ पकड़ा। साथ ही कहा कि यह अभियान श्रावणी मेला में यात्री सुरक्षा हेतु ऑपरेशन यात्री सुरक्षा के तहत सख्त निगरानी के दौरान की गई। श्रावणी मेला के दौरान रेल यात्रियों और कांवरियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए ऑपरेशन यात्री सुरक्षा आरपीएफ और जीआरपी द्वारा चलाया जाने वाला एक विशेष अभियान है। इसका मुख्य उद्देश्य यात्रियों के विरुद्ध होने वाले अपराधों पर रोक लगाना, संदिग्धों को पकड़ना और भयमुक्त यात्रा प्रदान करना है।


SCROLL FOR NEXT