कार्यक्रम में मौजूद अतिथिगण  
आसनसोल

सड़क सुरक्षा को लेकर रोटरी क्लब की पहल

दो कॉलेजों में हुए जागरूकता सेमिनार

Suraj Choudhary

सूरज, सन्मार्ग संवाददाता

आसनसोल : रोटरी क्लब ऑफ आसनसोल ने सेफ्टी पार्टनर होंडा के सहयोग से सड़क सुरक्षा को लेकर दो जागरूकता सेमिनार आयोजित किए। बता दें कि रोटरी क्लब ऑफ आसनसोल के अध्यक्ष प्रियांक जानी के नेतृत्व में पहला सेमिनार 21 सितंबर को बीबी कॉलेज में और दूसरा सेमिनार 23 सितंबर को आसनसोल गर्ल्स कॉलेज में आयोजित हुआ। सेमिनार में विद्यार्थियों को यातायात नियमों, जिम्मेदार सड़क व्यवहार और सुरक्षित आवागमन के प्रति जागरूक किया गया। युवाओं को सड़क पर सावधानी बरतने और नियमों का पालन करने का संदेश दिया गया। मौके पर अध्यक्ष प्रियांक जानी ने कहा कि सड़क सुरक्षा केवल नियमों का पालन नहीं, बल्कि हर नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी है। युवाओं में जागरूकता से ही सुरक्षित सड़क संस्कृति का निर्माण संभव है। आगे कहा कि रोटरी क्लब ऑफ आसनसोल द्वारा आयोजित यह पहल कम्युनिटी सर्विस कार्यक्रम का हिस्सा है और समाज में सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इस मौके पर आसनसोल गर्ल्स कॉलेज की प्रिंसिपल डाॅक्टर स्वाती नंदी चक्रवर्ती, आसनसोल बीबी कॉलेज के प्रिंसिपल अमिताभ बसु, आसनसोल गर्ल्स कॉलेज के कोऑर्डिनेटर डॉक्टर बीरू रजक, अभिलाष सिंह, पूजा उपाध्याय, रंजना दास सहित कॉलेज के विद्यार्थी मौजूद थे।

SCROLL FOR NEXT