आसनसोल

रोटरैक्ट क्लब ऑफ आसनसोल ने फेलोशिप थ्रू सर्विस के माध्यम से किया रक्तदान शिविर

शिविर में युवाओं और क्लब सदस्यों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया

Suraj Choudhary

सूरज, सन्मार्ग संवाददाता

आसनसोल : रोटरैक्ट क्लब ऑफ आसनसोल के द्वारा एमरल्ड हाइट्स परिसर में एमरल्ड हाइट्स और बर्नपुर सोशल वेलफेयर कमेटी के सहयोग से रक्तदान शिविर का आयोजन किया। बता दें कि क्लब का इस वर्ष का थीम सेवा के माध्यम से मित्रता रखा गया है। इसी थीम के तहत क्लब लगातार सामाजिक सेवा और युवाओं को समाज सेवा से जोड़ने का कार्य कर रहा है। इस शिविर में युवाओं और क्लब सदस्यों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और उत्साह के साथ रक्तदान किया। मौके पर क्लब के अध्यक्ष सिद्धार्थ तोदी ने कहा कि रक्तदान महादान है। एक यूनिट रक्त से तीन लोगों की जान बचाई जा सकती है। युवाओं को नियमित रूप से रक्तदान के लिए आगे आना चाहिए। वहीं सचिव शुभम बगरिया ने कहा कि रोटरैक्ट क्लब का उद्देश्य सिर्फ फेलोशिप ही नहीं, बल्कि सेवा के माध्यम से समाज में स्थायी बदलाव लाना चाहते हैं। आज के शिविर में एकत्रित किया गया रक्त जरूरतमंद मरीजों, थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों और आपातकालीन स्थितियों के लिए जिला अस्पताल के ब्लड बैंक को सौंपा जाएगा।।शिविर में डॉक्टरों की टीम द्वारा रक्तदाताओं की स्वास्थ्य जांच भी की गई और उन्हें प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर मुकेश तोदी, राजेश पसारी, अमित डीनंडवानिया, रक्त दान आंदोलन के प्रणेता प्रवीर धर, ‌रोटरैक्ट क्लब के देवरिया सापरा, विपुल पसारी, शुभम अग्रवाल, संजोग भरारा, अमित बोदवानी सहित कई सदस्य उपस्थित थे।

SCROLL FOR NEXT