आसनसोल

राखी बांधकर दिया गया सड़क सुरक्षा का संदेश

साउथ ट्रैफिक गार्ड ने हटन रोड पर मनाया रक्षाबंधन उत्सव

Suraj Choudhary

सन्मार्ग संवाददाता

आसनसोल: रक्षाबंधन के पावन अवसर पर आसनसोल साउथ ट्रैफिक गार्ड की ओर से अनोखी पहल देखने को मिली। हटन रोड पर ट्रैफिक पुलिस ने आम नागरिकों और महिला कर्मियों के साथ रक्षाबंधन का त्योहार मनाया। इस दौरान सिविक वॉलेंटियर ने राहगीरों के कलाई पर राखी बांधी और उनके सुरक्षित व स्वस्थ जीवन की कामना की। जवानों ने भी शहरवासियों की सुरक्षा और सड़क सुरक्षा नियमों के पालन का संकल्प लिया।मौके पर मौजूद ट्रैफिक अधिकारियों ने कहा कि ट्रैफिक पुलिस दिन-रात सड़क पर लोगों की सुरक्षा के लिए तैनात रहती है। रक्षाबंधन जैसे पर्व पर नागरिकों का यह स्नेह उनके मनोबल को और बढ़ाता है और एक दूसरे को राखी बांधकर सुरक्षा करने का संकल्प लिया गया। साथ ही कार्यक्रम के दौरान राहगीरों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया और कहा गया कि सड़क पर हेलमेट, सीट बेल्ट और यातयात नियमों का पालन करके चले। वहीं हटन रोड पर हुए इस उत्सव की शहरवासियों ने काफी सराहना की। इस मौके पर आसनसोल साउथ ट्रैफिक गार्ड के प्रभारी चिरंजीव गुहा रॉय सहित अन्य पुलिस अधिकारी एवं सिविक वॉलेंटियर मौजूद थे।

SCROLL FOR NEXT