आसनसोल

अत्यधिक भारी बारिश से बाढ़ और जलजमाव का खतरा

मौसम विभाग ने किया लोगों को अलर्ट

Suraj Choudhary

सन्मार्ग संवाददाता

आसनसोल : मौसम विभाग द्वारा पश्चिम बर्दावन, बाकुड़ा एवं पुरुलिया के हर व्यक्ति के फोन में मौसम को लेकर एक चेतावनी मैसेज दिया जा रहा है। चेतावनी के अनुसार, 18 अगस्त 2026 की सुबह तक बांकुड़ा, पुरुलिया और पश्चिम बर्धमान जिलों में भारी आपदा की स्थिति बन सकती है। अत्यधिक भारी बारिश (>20 सेमी) से अचानक बाढ़ और जलजमाव का खतरा हो सकता है है। मौसम विभाग के अनुसार निचले इलाकों, जलभराव वाले रास्तों और कमजोर पुलों को पार करने की कोशिश बिल्कुल न करें। कड़कती बिजली के दौरान पेड़ों, बिजली के खंभों या मोबाइल टावरों के नीचे शरण न लें। घर के इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के प्लग निकाल दें। साथ ही पीने का साफ पानी, सूखी खाने की चीजें, टार्च, और जरूरी दवाइयां पहले से पास रख लें। यदि आप मिट्टी या कमजोर छत वाले घर में हैं, तो तुरंत किसी पक्के और सुरक्षित सरकारी आश्रय या स्थान पर चले जाएं। भारी बारिश से दामोदर एवं अन्य स्थानीय नदियों और जलाशयों का जलस्तर अचानक बढ़ सकता है।

SCROLL FOR NEXT