आसनसोल

ऋषभ अहिंसा भारत ने जरूरतमंद लोगों के लिए बढ़ाया मदद का हाथ

दुर्गापुर : रविवार को ऋषभ अहिंसा भारत के संस्थापक प्रदीप चोपड़ा जैन की अध्यक्षता में दुर्गापुर विवेकानन्द मार्ग पर एक जन कल्याण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान अनुमंडल अधिकारी सुमन विश्वास, नगर निगम की चेयरपर्सन अनिंदिता मुखर्जी, दुर्गापुर थाना के प्रभारी संजीव दे, नगर निगम के वाइस चेयरपर्सन धर्मेंद्र यादव, समाजसेवी नारायण सिकरिया, जैन मन्दिर के अध्यक्ष इंदर चंद गोलेछा, प्रमुख व्यवसायी अनिल निहाल, विवेक सिपानी, संतोष महेश्वरी, शरद पूजा लुनिया आदि शामिल हुए। इस पुनीत कार्यक्रम में जाति-धर्म से ऊपर उठकर गरीब बहनों को 10 सिलाई मशीन, दिव्यांगजनों को 25 व्हील चेयर, श्रवणयंत्र व डिजिटल लाठी प्रदान की गयी। उपस्थित सभी अतिथियों ने प्रदीप चोपड़ा के इन सभी जीवदया और मानव कल्याण के प्रयासों की जम कर प्रशंसा की है। उल्लेखनीय है कि ऋषभ अहिंसा भारत पिछले आठ सालों से हजारों छात्रों को सरकार के सहयोग से छात्रवृत्ति दे रहा हैं। वहीं कम ब्याज पर जरूरतमंद महिलाओं को लोन दिलवा रहा हैं। हर वर्ष हजार पेड़ लगा रहा है। अब तक लगभग 10000 फलों के बीज रोपण कर चुका है। इसके अलावा गौ माता का लालन-पालन करने में यथासंभव मदद की जा रही है। इस दौरान जरूरतमंद महिलाओं को 118 सिलाई मशीन और साड़ी दी गयी है। इस दौरान संस्था द्वारा 37 दिव्यांग को हर महीने 1000 रुपये की आर्थिक सहायता दी जा रही है। वहीं संस्था की ओर से 51 सिलाई केंद्र चलाए जा रहे हैं।

SCROLL FOR NEXT