आसनसोल : आसनसोल-दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के अंतर्गत 9 अप्रैल को भारत के प्रधानमंत्री के दौरे को लेकर वाहनों की आवाजाही को विनियमित करने हेतु यातायात प्रतिबंध लगाया गया है। गौरतलब है कि जनता को होने वाले किसी भी खतरे, रुकावट या असुविधा को रोकने के लिए, आसनसोल-दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर सभी प्रकार के वाहनों/मालवाहक वाहनों की आवाजाही को विनियमित करने हेतु यातायात प्रतिबंध लगाया गया है।
वाहनों पर रहेगा प्रतिबंध
काली पहाड़ी से पुराना जीटी रोड तक आसनसोल शहर की ओर जाने वाले सभी प्रकार के बड़े वाहन, सिवाय उन वाहनों के जो आसनसोल बस स्टैंड जा रहे हों। BNR मोड़, घड़ी मोड़, विद्यासागर प्रतिमा से पोलो ग्राउंड तक दोपहर 12 बजे से सभी प्रकार के वाहनों की आवाजाही पर प्रतिबंध रहेगा। जुबली मोड़ से भगत सिंह मोड़ की ओर जाने वाले सभी प्रकार के मालवाहक वाहन बर्नपुर गैलेक्सी मॉल मोड़ से हाउसिंग मोड़ की ओर सभी प्रकार के वाहनों पर प्रतिबंध रहेगा। गर्ल्स कॉलेज रोड से गैलेक्सी मॉल मोड़ और विद्यासागर प्रतिमा मोड़ की ओर सभी प्रकार के वाहन प्रतिबंध रहेंगे। राधानगर रोड पर 2 नंबर खटाल से चित्रा मोड़ की ओर सभी प्रकार के बड़े वाहन, ध्रुव डंगाल रेलवे क्रॉसिंग से हाउसिंग मोड़ की ओर सभी प्रकार के वाहन और राधानगर कट-आउट से चित्रा मोड़ की ओर सभी प्रकार के बड़े वाहनों पर प्रतिबंध रहेगा। योगी बाबा से लोको ग्राउंड तक दोपहर 12 बजे से सभी प्रकार के वाहनों और यदि आवश्यक हुआ तो भगत सिंह मोड़ से चित्रा होते हुए त्रिवेणी मोड़ तक जाने वाली बाई लेन वाहनों की आवाजाही के लिए बंद कर दी जाएगा।
वाहनों का मार्ग परिवर्तन
पुराने GT रोड पर आसनसोल बस स्टैंड की ओर जाने वाला वाहन व बसों को यदि आवश्यक हुआ तो कालीपहाड़ी मोड़ की ओर मोड़ दिया जाएगा। पुराने GT रोड से गिरजा मोड़ में यदि आवश्यक हुआ तो सभी प्रकार के छोटे वाहनों को बुधा मोड़ की ओर मोड़ दिया जाएगा। पुराने GT रोड पर भगत सिंह मोड़ से सभी प्रकार के वाहनों को BNR और HLG मोड़ की ओर मोड़ दिया जाएगा। पुराने GT रोड पर BNR मोड़ से सभी प्रकार के वाहनों को भगत सिंह मोड़ की ओर मोड़ दिया जाएगा। सेनरैले रोड से जुबली मोड़ की सभी प्रकार की मिनी बसों को कल्ला की ओर और बड़ी बसों को कालीपहाड़ी की ओर मोड़ दिया जाएगा। बर्नपुर रोड से कोर्ट मोड़ की ओर सरकारी वाहनों को छोड़कर, सभी प्रकार के वाहनों को भगत सिंह मोड़ की ओर मोड़ दिया जाएगा। बर्नपुर रोड से त्रिवेणी मोड़ की ओर सभी प्रकार के बड़े वाहनों को बर्नपुर बस स्टैंड की ओर मोड़ दिया जाएगा। नियामतपुर न्यू रोड से आने वाली सभी बसों को चौरंगी की ओर मोड़ दिया जाएगा। वहीं आवश्यक हुआ तो GT रोड के लिए सभी प्रकार के वाहनों (4-पहिया और बाइक) को त्रिवेणी मोड़ से बुधा की ओर मोड़ दिया जाएगा।