जश्न मनाते भाजपा समर्थक  
आसनसोल

रेजीनगर और नंदीग्राम में BJP की जीत पर रघुनाथपुर में जश्न

ढोल बजाकर बांटे लड्डू

Gopal Kumar Singh

पुरुलिया : रेजीनगर और नंदीग्राम विधानसभा उपचुनावों में भाजपा उम्मीदवार सखारभ सरकार तथा हसीरानी रथ की जितने पर पुरुलिया जिले के रघुनाथपुर शहर में शुक्रवार को पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने उत्साह व्यक्त किया। ढोल बजाकर जश्न मनाया गया, लोगों के बीच लड्डू बांटे गए और अबीर खेलकर खुशी जाहिर की गई। दुर्गापूजा से पहले शहर में इस कार्यक्रम के कारण उत्सवी माहौल देखने को मिला।

इस मौके पर भाजपा नेता शांतनु चटर्जी और काजल कृष्ण सिन्हा ने कहा कि जो लोग भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ दुष्प्रचार कर रहे थे, उन्हें दोनों विधानसभा क्षेत्रों के मतदाताओं और राष्ट्रवादी सोच रखने वाले अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों ने अपने मतदान के जरिए जवाब दिया है।

दोनों नेताओं ने आगे कहा कि पार्टी का लक्ष्य आने वाले लोकसभा चुनाव में पश्चिम बंगाल की सभी 42 सीटों पर जीत हासिल करना है। उन्होंने दावा किया कि इसी लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए संगठनात्मक स्तर पर काम शुरू कर दिया गया है।

रेजीनगर और नंदीग्राम के उपचुनाव परिणामों को लेकर भाजपा समर्थकों में उत्साह के बीच रघुनाथपुर में आयोजित यह कार्यक्रम स्थानीय राजनीतिक गतिविधियों का केंद्र बना रहा।

SCROLL FOR NEXT