आसनसोल

रोहित सिंह को रवींद्र सिंह ने उपलब्ध करवाया था हथियार !

बर्नपुर शूटआउट में हुआ खुलासा

बर्नपुर : आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट की हीरापुर थाना पुलिस ने 24 जनवरी को हुई करीम डंगाल मस्जिद के पास शूटआउट की घटना के मुख्य अभियुक्त रोहित सिंह को गिरफ्तार कर 10 दिन का रिमांड लिया था। वहीं पुलिस सूत्रों ने बताया कि अभियुक्त को जमशेदपुर से गिरफ्तार किया गया था, जिसे रिमांड अवधि में पुछताछ की गयी कि पिस्तौल कहां से लाया गया था और उसे किसने उपलब्ध करवाया था। वहीं पूछताछ के दौरान रोहित सिंह ने कबूल किया कि पिस्तौल उसे रवींद्र सिंह ने उपलब्ध करवाया था। पुलिस का कहना है कि रवींद्र सिंह ने यह पिस्तौल कहां और किससे लाकर दिया था, इसकी जांच की जा रही है।

क्या है पूरी घटना

हीरापुर थाना अंतर्गत करीम डंगाल मस्जिद के पास शनिवार सुबह (24 जनवरी) को हुई शूटआउट की घटना में मोहम्मद शरफूद्दीन की मौत हो गई। इस घटना में पुलिस 12 घंटे से भी कम समय में हत्या की साजिश का खुलासा करने में कामयाब हुई और मामले में तीन अभियुक्त मोहम्मद सलाम, मोहम्मद सद्दाम एवं रविंद्र सिंह को गिरफ्तार कर पूरे मामले पर से पर्दा हटा दिया था। वहीं इस मामले में मुख्य अभियुक्त रोहित सिंह को झारखंड के जमशेदपूर से गिरफ्तार किया गया था।

SCROLL FOR NEXT