रानीगंज : कलकत्ता पिंजरापोल सोसाइटी द्वारा संचालित होने वाले रानीगंज गोशाला प्रत्येक साल स्मारिका का विमोचन करती है। इस स्मारिका का रानीगंज शहर के गौ भक्तों का साल भर इंतजार रहता है कारण इस पुस्तिका में गोशाला से जुड़े सभी दानकर्ता, गोशाला की गतिविधियां, दुधारु गाय, ठाट गायों की संख्या सभी तथ्यों का समागम उपलब्ध होता है। हर वर्ष गोपाष्टमी मेला के पूर्व संध्या में स्मारिका का विमोचन किया जाता है। 17 नवंबर को गोपाष्टमी मेला का आयोजन किया जा रहा है जिसका शुभारंभ गौ-पूजन एवं गौ परिक्रमा द्वारा किया जाएगा। यानी गौमाता की शोभायात्रा में झांकियों के साथ निकाली जाएगी। सोमवार को रानीगंज गोशाला परिसर में डिजिटल पुस्तिका का विमोचन करने उपस्थित हुए थे पश्चिम बंगाल सरकार के पीडब्ल्यूडी मंत्री डाॅ.अजय पोद्दार एवं रानीगंज के विधायक पार्थ घोष। विमोचन समारोह में इसके अलावा रानीगंज गोषाला के अध्यक्ष राकेश तोदी, कार्यकारी अध्यक्ष दीपक कालोटिया, सचिव गोपाल खेड़िया, सलाहकार ललित खेतान एवं कोषाध्यक्ष श्रवण कानोड़िया, अनिल जालुका समेत शहर के गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। मंत्री डाॅ.अजय पोद्दार एवं विधायक पार्थ घोष ने गोशाला में उपस्थित गायों को घुम-घुमकर देखा। गायों को गुड़ खिलाकर अपना स्नेह उन पर समर्पित किया। इतने बड़े गोशाला प्रांगण को देखकर मंत्री और विधायक दोनो ही प्रसन्न हुए और रानीगंज गोशाला की कार्यकारिणी कमेटी के समस्त सदस्यों के प्रति अपनी शुभकामनाएं दी और कहा कि गौ सेवा मतलब देवता की सेवा करने के समान है। इसदिन मंच पर उपस्थित अतिथियों को साथ लेकर मंत्री डाॅ.अजय पोद्दार, विधायक पार्थ घोष ने डिजिटल स्मारिका के विमोचन के साथ-साथ पुस्तक का भी विमोचन किया। इस मौके पर विधायक पार्थ घोष ने कहा कि बचपन में हम लोग सुना करते थे कि सारा जीवन बिना पानी पिए कैसे रहा जा सकता है, तो उत्तर मिलता था गाय का दूध पीकर। आप लोगो की यह गौ सेवा और गौ भक्ति को देखकर मैं बेहद प्रसन्न हुआ है। मैं आप लोगो की इस प्रयास को कोटी-कोटी नमन करता हूं। विधायक ने कहा कि मेरे विधानसभा क्षेत्र में इतने बड़े और भव्य रुप में गोशाला कहीं नहीं है। सचमुच इसे चला पाना एक चुनौती भरा कदम है। इसदिन गोशाला के विस्तार के लिए मुख्य सलाहकार ललित खेतान ने सरकारी 10 एकड़ जमीन उपलब्ध कराने का प्रस्ताव की काॅपी मंत्री डाॅ.अजय पोद्दार एवं विधायक पार्थ घोष को सौंपी। विधायक ने कहा कि जमीन उपलब्ध करा पाना बेहद कठिन है। क्योंकि पहले की तृणमूल कांग्रेस की सरकार के आश्रित लोग सरकारी जमीनों और वेस्टेड लैण्डों का नकली कागजात बनाकर बेच दी है। इस दिन स्मारिका विमोचन समारोह को संबंधित करते हुए मंत्री डाॅ.अजय पोद्दार ने कहा कि कोई भी पूजा, यज्ञ बिना गौ माता के बिना अधूरा रहता है। मंत्री ने कहा कि हमारे धर्म में पूजा या यज्ञ में पांच द्रव्य लगते है। गोमूत्र, गोबर, घी, दूध औ दही। यह सभी गौ माता द्वारा उपलब्ध होते है। गौमाता के अंदर 33 कोटी का मतलब 33 करोड़ नहीं बल्कि 33 प्रकार के देवी-देवाताओं का बास होता है। गोबर में तो स्वयं लक्ष्मी का वास होता है। मंत्री डाॅ.अजय पोद्दार ने कहा कि हमारे धर्म में सभी जीव-जंतुओं को बचाने का प्रयास रहता है। साथ मिलकर रहने का प्रयास रहता है। इसमें सर्वोपरि है गौमाता। गौ माता के लिए घर में पहले रोटी निकाली जाती है। यह परंपरा पुनः सुचारु रुप से चले, इसका प्रयास हम सबको करना चाहिए।