आसनसोल

नए वर्ष में सौंपा जाएगा रानीगंज बायपास रोड : डॉ. अजय पोद्दार

एनएसबी रोड चौड़ीकरण की भी की घोषणा

रानीगंज : मंत्री डॉ. अजय पोद्दार रविवार दोपहर अपनी ससुराल रानीगंज आये थे। उन्होंने कुछ समय राजेश गनेरीवाल एवं महेश खेड़िया के निवास स्थान पर व्यतीत किया। इसके पश्चात 4 बजे अपने अन्य रिश्तेदार राजेन्द्र प्रसाद चौधरी के घर पहुंचे। अपनी पत्नी सरोज पोद्दार के साथ अपनी धार्मिक एवं पारिवारिक जिम्मेदारियों को निभाने के पश्चात बतौर मंत्री के रूप में शाम को रानीगंज चेम्बर ऑफ काॅमर्स पहुंचे। वहां उन्होंने लेडीज विंग की सदस्यों के साथ बातचीत की। चेम्बर ऑफ काॅमर्स के तत्वावधान में मंत्री डाॅ. अजय पोद्दार के सम्मान समारोह में काफी संख्या में सदस्य उपस्थित हुए। इस मौके पर चेम्बर के अध्यक्ष जुगल किशोर गुप्ता, चीफ को-आर्डिनेटर महेश खेड़िया, पूर्व अध्यक्ष रोहित खेतान, पूर्व अध्यक्ष प्रदीप बाजोरिया, सचिव शरद कानोड़िया, कोषाध्यक्ष राजेश गनेरीवाल, मनोज केशरी, रानीगंज चेम्बर ऑफ काॅमर्स के सलाहकार आरपी खेतान समेत अन्य प्रमुख सदस्य उपस्थित थे। इसे दौरान मंत्री डाॅ.अजय पोद्दार ने कहा कि रानीगंज बायपास रोड का निर्माण कार्य 65 प्रतिशत हो चुका है। अगले वर्ष फरवरी-मार्च तक उसे लोगों की सेवा में समर्पित कर दिया जायेगा।। इसके उपरांत रानीगंज की लाइफ-लाइन प्रमुख मार्ग एनएसबी रोड के चौड़ीकरण को लेकर विशेष ध्यान दिया जाएगा। डीआरएम से कहकर रानीगंज रेलवे स्टेशन के चारों तरफ उजाला ही उजाला करने की व्यवस्था करुंगा। मंत्री अजय पोद्दार ने कहा कि आपकी कोई भी समस्या हो, हम तक लाइए, उसका समाधान किया जाएगा।

SCROLL FOR NEXT