आसनसोल

गैरकानूनी तरीके से सामग्री बेचने के खिलाफ उठाई आवाज

भाजपा किसान मोर्चा ने किया विरोध

बर्नपुर : सेल आईएसपी क्षेत्र में जिन क्वार्टरों और संरचनाओं को अधिग्रहित कर तोड़ा जा रहा है, वहां से निकलने वाले सरिया, दरवाजे, खिड़कियां, टिन एवं अन्य सामग्रियों को नियम अनुसार कंपनी के बैकयार्ड में जमा किया जाना चाहिए। आरोप है कि कुछ निचले स्तर के कर्मचारी और असामाजिक तत्वों की मिलीभगत से उन सामग्रियों को गैरकानूनी तरीके से बाहर बेचने की कोशिश किए जाने की बातें सामने आई हैं। भाजपा किसान मोर्चा अध्यक्ष पप्पू सिंह उर्फ कन्हैया कुमार ने कहा कि यह केवल कंपनी की संपत्ति का नुकसान नहीं, बल्कि व्यवस्था और जनता के विश्वास के साथ भी खिलवाड़ है। इसी अन्याय और अनियमितता के खिलाफ उन्होंने प्रतिवादी भूमिका निभाते हुए इस कार्य को रुकवाने का साहसिक प्रयास किया है। आगे कहा कि नियम और अनुशासन के खिलाफ जाकर यदि कोई कंपनी की संपत्ति को नुकसान पहुंचाने या गैरकानूनी तरीके से बेचने की कोशिश करेगा तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। समाज के प्रत्येक जागरूक व्यक्ति का कर्तव्य है कि वह भ्रष्टाचार और अनियमितता के खिलाफ आवाज उठाए।

SCROLL FOR NEXT