निरीक्षण करते अधिकारी  
आसनसोल

चक्रवाती तूफान ‘अर्णव’ से निपटने के लिए रघुनाथपुर महकमा प्रशासन सतर्क

हेल्पलाइन नंबर किया गया जारी

Gopal Kumar Singh

सन्मार्ग संवाददाता

पुरुलिया : चक्रवाती तूफान ‘अर्णव’ के संभावित प्रभाव को देखते हुए रघुनाथपुर महकमा प्रशासन ने एहतियाती तैयारियां शुरू कर दी हैं। मंगलवार को महकमा आपदा प्रबंधन दल की तैयारियों और आपातकालीन परिस्थितियों में राहत एवं बचाव कार्य के लिए उपलब्ध उपकरणों की स्थिति का जायजा लिया गया। रघुनाथपुर के महकमा शासक आकाशदीप ने तैयारियों का निरीक्षण किया। इस दौरान आपदा की स्थिति में त्वरित बचाव कार्य सुनिश्चित करने और जनजीवन को सामान्य बनाए रखने के लिए आवश्यक व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई।

वहीं, इसी दिन महकमा शासक कार्यालय में आपदा प्रबंधन की तैयारियों को लेकर विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक भी हुई। बैठक में महकमा शासक आकाशदीप के अलावा रघुनाथपुर के एसडीपीओ रोहेद शेख उपस्थित थे। संभावित आपदा के दौरान विभिन्न विभागों के बीच समन्वय बनाए रखने तथा जरूरी सेवाओं को सुचारु रखने को लेकर चर्चा की गई। प्रशासन की ओर से बताया गया कि आपदा से निपटने के लिए जिले के प्रत्येक महकमा शासक कार्यालय में विशेष कंट्रोल रूम स्थापित किया जाएगा।रघुनाथपुर महकमा प्रशासन का हेल्पलाइन नंबर : 7001823182*प्रशासन की ओर से जारी इस नंबर पर आपातकालीन स्थिति में संपर्क कर सहायता प्राप्त की जा सकती है।

SCROLL FOR NEXT