आसनसोल

राधानगर रोड एथलेटिक क्लब में दिखेगा प्रकृति की सृष्टि का नजारा

प्रकृति के 27 तत्व से मिलकर बन रहा भव्य पंडाल

आसनसोल : दुर्गा पूजा आने से पहले प्रकृति मानो माता दुर्गा की अगवानी करने के लिए चहक उठती है। लोगों में एक अजीब उत्साह नजर आने लगता है जिसे शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता। वहीं आसनसोल राधानगर रोड स्थित राधानगर रोड एथलेटिक क्लब ने अपने भव्य पूजा पंडाल एवं मां दुर्गा की आकर्षक मूर्ति के लिए पूरे पश्चिम बर्दवान में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। इस पूजा की एक विशेषता यह है कि यह हर बार अजीबोगरीब थीम पर पंडाल बनाकर भक्तों को अपनी ओर आकर्षित करती है। इसी क्रम में राधानगर रोड एथलेटिक क्लब द्वारा विशेष रूप से सृजन (सृष्टि) पर आधारित प्रकृति के पदार्थ से भव्य पंडाल का निर्माण किया जा रहा है, जो पश्चिम बर्दवान में एक अलग स्थान बनायेगा। इस बार दर्शकों को प्रकृति से जुड़े सृजन पंडाल में मां दुर्गा दर्शनार्थी को प्रकृति से जुड़ी सृष्टि के बारे में संदेश देते हुये लोगों को दर्शन देंगी।

पंडाल की है अदभुत विशेषता

पूजा आयोजक मानिक चंद्र पाईन ने बताया कि राधानगर रोड एथलेटिक क्लब में इस बार जो पंडाल बन रहा है, वह प्रकृति से जुड़े पीपल का पत्ता, बरगद की जड़, बेल का खोल, आंवला का बीज जैसे 27 तरह के प्राकृतिक तत्वों को मिलाकर भव्य पंडाल बनाया जा रहा है। पूजा अध्यक्ष प्रदीप दास गुप्ता एवं पूजा अध्यक्ष षष्ठी मंडल ने बताया कि इस बार पूजा का 72 वर्ष होने जा रहा है। उन्होंने बताया कि कुल 30 लाख के बजट से इको फ्रेंडली तरीके एवं प्रशासन के दिशा-निर्देश पर बनाया जा रहा है। साथ ही पूजा में पुलिस बल की मौजूदगी रहेगी ताकि कोई अनहोनी घटना न हो और चारों तरफ सीसीटीवी कैमरे लगे रहेंगे। इस पूजा में अमिताभ मुखर्जी, तापस मंडल, विश्वजीत घोष, दीपक मंडल, शंकर चक्रवर्ती, टोटन रॉय सहित राधानगर रोड एथलेटिक क्लब के सभी सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदान है।

SCROLL FOR NEXT