मंत्री अग्निमित्रा पॉल को सम्मानित करती राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू  
आसनसोल

भाईफोटा के दिन दिल्ली से बंगाल के लिए गर्व की खबर

स्वच्छ सर्वेक्षण में तारकेश्वर बना राज्य का सबसे स्वच्छ शहर

Suraj Choudhary

सूरज, सन्मार्ग संवाददाता

आसनसोल : भाईफोटा के दिन दिल्ली से एक बेहद खुशी की खबर सामने आई है। स्वच्छ सर्वेक्षण में पश्चिम बंगाल के 130 शहरों में तारकेश्वर को सबसे स्वच्छ शहर के रूप में चुना गया है। गौरतलब है कि लगभग 150 मानदंडों के आधार पर हुए इस मूल्यांकन में तारकेश्वर की यह सफलता निःसंदेह बंगाल के लिए गर्व का क्षण है। मंत्री अग्निमित्रा पॉल ने दिल्ली से सोशल मीडिया के माध्यम से बताया कि नई दिल्ली के विज्ञान भवन में राष्ट्रपति के हाथों से यह सम्मान ग्रहण करने का अवसर मेरे और नगर विकास विभाग के सहयोगियों के लिए बेहद आनंद और गर्व का विषय है। यह पुरस्कार सिर्फ तारकेश्वर का नहीं है, यह पूरे पश्चिम बंगाल के लोगों की सफलता है। यह सम्मान साबित करता है कि ईमानदार पहल, सही योजना और नागरिकों के सहयोग से बंगाल के शहर भी देश के सर्वश्रेष्ठ शहरों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर आगे बढ़ सकते हैं।भाईफोटा के इस खास दिन पर आसनसोल के भाई-बहनों और बंगाल में हर जगह जो लोग हमेशा मुझे प्यार, आशीर्वाद और हिम्मत देकर साथ रहे हैं, उनकी याद विशेष रूप से आ रही है। हर साल आसनसोल में भाईफोटा के कार्यक्रम में आप लोगों के साथ बिताए पल आज बहुत याद आ रहे हैं। गर्व के इस क्षण को बंगाल के हर व्यक्ति के साथ बांटना चाहती हूं। आप सबके प्यार, आशीर्वाद और सहयोग से आने वाले दिनों में और भी स्वच्छ, सुंदर और विकसित बंगाल बनाने के लक्ष्य की ओर आगे बढ़ेंगे।

SCROLL FOR NEXT