फिरोज खान  
आसनसोल

फिरोज खान वर्ल्ड बैंक -IMF चुनाव में दक्षिण एशिया से पात्र उम्मीदवार

आसनसोल सहित बंगाल के लिए गौरव का क्षण

Suraj Choudhary

सूरज, सन्मार्ग संवाददाता

आसनसोल : आसनसोल के जाने-माने समाजसेवी, मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय के समर्थक तथा इंडोयूजी कॉमर्स एंड सोशल काउंसिल के चेयरमैन फिरोज खान को विश्व बैंक समूह और अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) के सिविल सोसाइटी पॉलिसी फोरम (CSPF) वर्किंग ग्रुप चुनाव 2026-2028 में दक्षिण एशिया से पात्र उम्मीदवार घोषित किया गया है। बता दें कि फिरोज खान लंबे समय से शिक्षा, स्वास्थ्य, खेलकूद, महिला सशक्तिकरण, मानवाधिकार, नागरिक अधिकार, कानूनी जागरूकता और समाज कल्याण के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उनके योगदान के लिए उन्हें राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई प्रतिष्ठित पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है। वे भारत सहित कई देशों में आयोजित सम्मेलनों में डेलीगेट, स्पीकर और स्पेशल गेस्ट के रूप में शामिल हो चुके हैं। विश्व बैंक की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी पात्र उम्मीदवारों की सूची के पृष्ठ संख्या 25 पर उनका नाम, फोटो, परिचय और वक्तव्य प्रकाशित हुआ है। इस उपलब्धि पर देश-विदेश से प्रशासनिक, औद्योगिक, व्यापारिक, शैक्षणिक और सामाजिक क्षेत्र के लोगों ने उन्हें बधाई दी है। इस अवसर पर फिरोज खान ने कहा कि यह केवल व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं, बल्कि प्रदेश और देश की अंतरराष्ट्रीय पहचान को मजबूत करने का अवसर है। मेरा उद्देश्य अंतरराष्ट्रीय सहयोग, विदेशी निवेश, औद्योगिक विकास, रोजगार, मानवाधिकार और सामाजिक न्याय को बढ़ावा देना है।

SCROLL FOR NEXT