सन्मार्ग संवाददाता
आसनसोल : पश्चिम बंग राज्य प्रतिबंदी सम्मेलनी के बैनर तले रवींद्र भवन के सामने पश्चिम बर्दवान जिला के दिव्यागों ने विभिन्न मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। गौरतलब है प्रतिबंदी भत्ता (दिव्यांग भत्ता) 1000 से बढ़ाकर 5000 रुपये मासिक करने सहित और कई मांगें की गई। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि लंबे समय से उनकी मांगों को नजरअंदाज किया जा रहा है, जिससे उन्हें रोजमर्रा की जिंदगी में कई कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। आगे कहा कि दिव्यांगों के लिए रोजगार के अवसर सुनिश्चित किए जाएं एवं सरकारी बसों में मुफ्त यात्रा सुविधा उपलब्ध कराई जाए। वहीं प्रदर्शन खत्म होने के बाद पश्चिम बंग राज्य प्रतिबंदी सम्मेलनी के प्रतिनिधियों ने अपनी सभी मांगों को लेकर एक ज्ञापन पश्चिम बर्दवान जिला अधिकारी कार्यालय को सौंपा। इस मौके पर विकास कर्मकार, अतुन मुखर्जी, अनूप सिन्हा, शांति रंजन, कांजीलाल, गौतम घोष, कमलकांति पॉल सहित अंडाल, रानीगंज, दुर्गापुर, आसनसोल एवं अन्य जगहों के लोग मौजूद थे।