मंत्री डॉ.अजय पोद्दार को सम्मानित करते स्कूल प्रबंधक राकेश तिवारी 
आसनसोल

प्रियदर्शिनी पब्लिक स्कूल ने रंगारंग कार्यक्रम के साथ धूमधाम से मनाया वार्षिकोत्सव

मंत्री डॉ. अजय पोद्दार ने कहा कि स्कूल के संस्थापक केके तिवारी के योगदान को भुलाया नहीं जा सकता

Gopal Kumar Singh

सन्मार्ग संवाददाता

कुल्टी : प्रियदर्शिनी पब्लिक स्कूल प्रबंधन की ओर से बीते बुधवार की देर शाम वार्षिकोत्सव का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित राज्य के लोक पीडब्लूडी एवं पीएचई मंत्री डॉ. अजय पोद्दार का स्वागत किया गया। इस कार्यक्रम में स्कूल के छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लेकर बेहतर कला का प्रदर्शन किया।स्कूल प्रबंधक राकेश तिवारी ने मंत्री सहित विभिन्न अतिथियों को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि मंत्री डॉ. अजय पोद्दार मेरे अभिभावक हैं। उन्होंने कहा कि कुल्टी विधानसभा क्षेत्र के विधायक के रूप में निर्वाचित डॉ. अजय पोद्दार के राज्य के मंत्री के रूप में शपथ लेने के बाद कुल्टी क्षेत्र में तेज गति से विकास कार्य किया जा रहा है।वहीं मंत्री डॉ.अजय पोद्दार ने कहा राजा अपने क्षेत्र में पूजे जाते हैं लेकिन विद्धान सभी जगह पूजे जाते हैं। उन्होंने कहा कि शिक्षा के बिना समाज एवं देश का विकास एवं उत्थान संभव नहीं है। उन्होंने कहा कि इस स्कूल के संस्थापक स्व. केके तिवारी के योगदान को भुलाया नहीं जा सकता है। इस कार्यक्रम के दौरान स्कूल के छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लेकर बेहतर कला का प्रदर्शन किया। इस स्कूल से शिक्षा अर्जित कर काफी संख्या में देश के विभिन्न राज्यों में बड़े अधिकारी के पद पर हैं। राकेश तिवारी ने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य धन अर्जित करना नहीं बल्कि आर्थिक रूप से गरीब छात्रों को भी बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराना है। ज्ञातव्य हो कि सेल ग्रोथ वर्क्स के तत्कालीन महाप्रबंधक स्व. केके तिवारी ने कुल्टी क्षेत्र में सबसे पहला स्कूल प्रियदर्शनी पब्लिक स्कूल की स्थापना की। वर्ष 2003 में कुल्टी कारखाना बंद होने के बाद स्व. केके तिवारी के अथक प्रयास के बाद वर्ष 2007 में सेल ग्रोथ वर्क्स के नाम से कुल्टी कारखाना को पुनः संचालित किया। कुल्टी कारखाना एवं शिक्षा के अलावा कुल्टी के विकास में केके तिवारी का महत्वपूर्ण योगदान है जिसे कभी भुलाया नहीं जा सकता है। इस अवसर पर काफी संख्या में समाजसेवी, शिक्षाविद एवं अभिभावक उपस्थित थे।

SCROLL FOR NEXT