आसनसोल

झारखंड नंबर वाले ऑटो पर पुलिस ने की कार्रवाई

मॉडिफाइड साइलेंसर वाली बाइक पर पुलिस ने कसा शिकंजा

आसनसोल : आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के ट्रैफिक विभाग द्वारा बिना परमिट वाले ऑटो एवं मॉडिफाइड साइलेंसर वाली बाइक पर नकेल कसने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में आसनसोल साउथ, आसनसोल साउथ पीपी एवं आसनसोल नॉर्थ ट्रैफिक द्वारा शहर की हर जगह में अभियान चलाकर ऑटो व बाइक को जब्त किया जा रहा है। एसीपी ट्रैफिक आसनसोल विश्वजीत साहा ने कहा कि झारखंड नंबर वाले ऑटो जो बिना परमिट के शहर में चल रहे हैं, उनके खिलाफ अभियान चलाकर ऑटो को जब्त किया जा रहा है। साथ ही मॉडिफाइड साइलेंसर वाली बाइक को पकड़ा जा रहा है। आसनसोल साउथ ट्रैफिक गार्ड प्रभारी चिरणजीव गुहा रॉय ने कहा कि आसनसोल शहर में झारखंड नंबर वाले दो ऑटों को जब्त कर एमवीआई को दिया गया है, कारण वह बिना परमिट के ऑटो को शहर में चला रहा था। वहीं हटन रोड एवं ऑफिसर क्लब मोड़ के पास मॉडिफाइड साइलेंसर के खिलाफ अभियान चलाकर बाइक को पकड़ कर 2000 रुपये की फाइन लगायी जा रही है। वहीं आसनसोल साउथ पीपी ट्रैफिक गार्ड प्रभारी संदीप सोम ने कहा कि बीएनआर एवं भगत सिंह मोड़ पर अभियान चलाकर झारखंड नंबर वाले 3 ऑटो एव मॉडिफाइड साइलेंसर वाली कुछ बाइकों को जब्त किया गया है। आगे बताया कि ऑटो ड्राइवर के पास न कोई कागज था और न ही ऑटो का कोई इनश्योरेंस। वहीं आसनसोल नॉर्थ ट्रैफिक गार्ड के प्रभारी संजय भगत ने जुबली एवं कल्ला मोड़ पर अभियान चलाकर झारखंड नंबर वाले 2 ऑटो को जब्त कर एमवीआई को दे दिया गया है। साथ ही बताया कि मॉडिफाइड साइलेंसर के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है और हर दिन 2 -3 बाइक को पकड़ा जा रहा है।

SCROLL FOR NEXT