आसनसोल

नाका चेकिंग में पुलिस ने 7 लाख रुपये किये जब्त

युवक को लिया गया हिरासत में

आसनसोल : आसनसोल-दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट (एडीपीसी) पश्चिम बर्दवान में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर लगातार सघन जांच अभियान चला रहा है। इसी क्रम में आसनसोल दक्षिण थाना क्षेत्र के कालीपहाड़ी मोड़ पर पुलिस ने नाका चेकिंग के दौरान एक युवक के पास से 7 लाख रुपये नकदी बरामद की है। पकड़े गए युवक की नाम मोहम्मद तनवीर हक है। गौरतलब है कि सभी थाना क्षेत्र के मुख्य मार्गों एवं मोड़ के पास जैसे जुबली मोड़, कल्ला मोड़, काली पहाड़ी मोड़ एवं डीबुडीह चेक पोस्ट के पास संदिग्ध वाहनों को रोककर पुलिस द्वारा सघन तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।

क्या है घटना

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कालीपहाड़ी मोड़ पर पुलिस द्वारा नियमित जांच अभियान के दौरान एक संदिग्ध वाहन को रोका गया। वाहन की तलाशी के दौरान मोहम्मद तनवीर हक के पास से 7 लाख रुपये नकद बरामद किए गये। इसके बाद पुलिस ने नकदी से संबंधित वैध दस्तावेज और स्रोत के बारे में पूछताछ की तो वह कोई संतोषजनक उत्तर नहीं दे सका। इसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नकदी को जब्त कर लिया और पता लगाने की कोशिश कर रही है कि रुपये किस काम से ले जाये जा रहे थे।


SCROLL FOR NEXT