आसनसोल

जुए के अड्डे पर पुलिस की छापेमारी

रेस्टूरेंट की आड़ में जुए का अड्डा का होता था संचालन, 6 गिरफ्तार

रानीगंज : रानीगंज थानांतर्गत पंजाबी मोड़ पुलिस फांड़ी के प्रभारी नजमूल होदा के नेतृत्व में पुलिस की एक टीम ने रानीगंज के बांसड़ा मोड़ से गुजरने वाले नेशनल हाई वे-19 के किनारे सत्यम बार काॅम रेस्टूरेंट में छापेमारी की एवं जुआ खेलते हुए 6 लोगों को रंगे हाथ पकड़कर नगदी भी बरामद की। पंजाबी मोड़ पुलिस फांड़ी के प्रभारी नजमूल होदा के अनुसार, गुरुवार की रात 11 बजे के पश्चात गुप्त सूचना के आधार पर पंजाबी मोड़ पुलिस फांड़ी की टीम ने अचानक धावा बोल दिया और छापेमारी के दौरान बैठकर जुआ खेल रहे 6 लोगों को गिरफ्तार किया। जुआ खेलने के आरोप में गिरफ्तार व्यक्तियों के नाम बिनय मंडल, बप्पादित्य मंडल, गणेश चैधरी, मिलन मंडल एवं जयदेव सिंह हैं। ये सभी आमरासोता, सियारसोल इलाके के रहने वाले बताए गए हैं। पुलिस ने इनके पास से 54 हजार 500 रुपये नकद बरामद किये। बताया जाता है कि लंबे समय से सत्यम बार कम रेस्टूरेंट की आड़ में जुए का अड्डा चलाता था। संचालक कभी नाल काटता तो कभी खुद जुआ खेलने में बैठ जाता था। सत्यम बार में पुलिस की छापेमारी से इलाके में सनसनी फैल गयी। लोग यही सोचते थे कि बार में लोग शराब पीने पहुंचे हैं। राज्य में आये सत्ता परिवर्तन के बाद मुख्यमंत्री शुभेन्दु अधिकारी जीरो टॉलरेंस के तहत काम कर रहे हैं। पिछले एक महीने में पंजाबी मोड़ इलाके में चाहे अवैध लोहे का अड्डा हो या शराब का, सभी अड्डों पर पुलिस की तबाड़तोड़ छापेमारी चल रही है

SCROLL FOR NEXT