घटना स्थल पर रिकंस्ट्रक्शन ऑफ क्राइम करवाते पुलिस अधिकारी  
आसनसोल

पुलिस ने करवाया हत्या मामले का 'रिकंस्ट्रक्शन'

5 माह पूर्व देवज्योति सिंह हत्या मामले में आकाश पाल को किया था गिरफ्तार

कुल्टी : कुल्टी थाना क्षेत्र के नियामतपुर इलाके में एनएच किनारे देवज्योति सिंह की गला काटकर हत्या कर दी गयी थी। इस मामले में नियामतपुर पुलिस ने बीते 10 नवंबर को एक अभियुक्त आकाश पाल को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने कोर्ट में पेश कर उसे 7 दिनों की रिमांड पर लिया है। पूछताछ के बाद नियामतपुर पुलिस ने रिमांड पर लिया गये अभियुक्त आकाश पाल को घटनास्थल पर ले जाकर घटना का पुनर्निमाण करवाया।

क्या है पूरा मामला

4 जून की रात को कुल्टी के एथोड़ा रोड पर निंघा (शिवडंगाल) निवासी देवज्योति सिंह की हत्या त्रिकोणीय प्रेम के कारण हुई थी। इस हत्या कांड को सुनियोजित तरीके से अंजाम दिया गया। इस घटना को अंजाम देने में तीन लोग शामिल थे। उक्त आशय की जानकारी आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के तत्कालिन डीसीपी वेस्ट संदीप कर्रा ने दी थी। जानकारी के अनुसार 4 जून की रात करीब 9:30 बजे कुल्टी क्षेत्र के एथोड़ा रोड में देवज्योति सिंह का शव मिलने की सूचना मिली थी। खबर मिलते ही कुल्टी और नियामतपुर पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंची मामले की जांच प्रारंभ कर दी थी। बाद में फोरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया था। जांच के दौरान मृतक की मां ने बताया था कि देवज्योति आसनसोल के एनएच-19 पर स्थित एक जमीन कारोबारी के कार्यालय में काम करता था, जहां उसका पुरुलिया जिले के पारबेलिया की रहने वाली पम्मी शर्मा नामक युवती के साथ प्रेम संबंध था। डीसीपी संदीप कर्रा ने बताया था कि पम्मी शर्मा को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई थी। उससे हुई पूछताछ के आधार पर जांच आगे बढ़ा और अंत में आकाश पाल की भी गिरफ्तारी हो गयी।

SCROLL FOR NEXT