मंत्री अग्निमित्रा पॉल  
आसनसोल

पुलिस को मिली खुली छूट बंगाल में अपराधियों की खैर नहीं : मंत्री

24 घंटे में ही हो रहा है हिसाब

Suraj Choudhary

सूरज, सन्मार्ग संवाददाता

आसनसोल : बंगाल में अब माहौल बदल गया है! जिस पुलिस को पहले हाथ बांधकर काम करना पड़ता था, उसी पुलिस को अब खुली छूट मिली है और नतीजा सबके सामने है - अपराधी अब 24 घंटे भी नहीं छिप पा रहे हैं। शहरी विकास मंत्री एवं आसनसोल दक्षिण की विधायक अग्निमित्रा पॉल ने इसी बदलाव पर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने साफ कहा है कि पुलिस को काम करने दो, पुलिस अपना काम जानती है। आगे कहा कि एक समय था जब बंगाल पुलिस की हर जगह आलोचना होती थी। लोग कहते थे पुलिस कुछ नहीं करती। लेकिन आज वही पुलिस अपराधियों को चुन-चुन कर पकड़ रही है। पिछले कुछ दिनों में देख लीजिए। कोई भी बड़ी घटना हो, पुलिस 24 या 48 घंटे के अंदर अपराधी को पकड़ ले रही है। यही फर्क है जब पुलिस को स्वतंत्रता मिलती है, तो रिजल्ट भी मिलता है। पिछले कुछ दिनों में ही बंगाल पुलिस ने जो किया, उसने अपराधियों की नींद उड़ा दी है । पुलिस को सम्मान दो, सहयोग दो, सुरक्षा अपने आप मजबूत होगी पुलिस कानून-व्यवस्था की रीढ़ है। अगर हम पुलिस को काम करने का मौका देंगे, उन्हें सम्मान देंगे, प्रशासनिक सहयोग देंगे, तो आम आदमी की सुरक्षा अपने आप मजबूत हो जाएगी।

SCROLL FOR NEXT