आसनसोल : आसनसोल विवेकानंद पल्ली स्थति पीएचई आरसीएफए डिवीजन-1 कार्यालय के सामने पीएचई कांट्रैक्टर वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा मांग दिवस का पालन करते हुए बैठक की गई। गौरतलब है कि बैठक में विभिन्न मांगों में 2022 में लोकसभा उपचुनाव, 2024 के लोकसभा चुनाव, पंचायत चुनाव, 2024 एवं 2025 का वाटर टैंकर की बकाया राशि को लेकर विभिन्न मांगों कर बैठक प्रदर्शन किया गया। वहीं ठेकेदार मृत्युंजय मुखर्जी ने कहा कि ठेकेदारों ने बकाया के संबंध में इंजीनियरों और प्रशासनिक अधिकारियों को कई बार पत्र लिखा लेकिन अब तक उन्हें उनका बकाया नहीं मिला है। इसके बाद वे फिर ठेकेदारों एवं श्रमिक को लेकर बकाया भुगतान की मांग को लेकर धरना सभा आयोजित कर अपनी विभिन्न मांगें रखीं। साथ ही उन्होंने बताया कि पंचायत चुनाव, 2024 एवं 2025 का वाटर टैंकर एवं जेजेएम 2024 एवं 2025 की बकाया राशि को लेकर बैठक की गई और इस मामले से संबंघित कई बार पत्र पीएचई विभाग के एग्जिक्यूटिव इंजीनियर को सौंपा गया। वहीं ऑल बंगाल पीएचई लेबर यूनियन की नेता बंदना रॉय के नेतृत्व में धरना देकर बकाया रुपये की मांग की गई। मौके पर बंदना रॉय ने कहा कि अगर बकाया रुपये का भुगतान नहीं किया जाता है तो आने वाले बुधवार को पानी का वॉल्व खोलने वाले श्रमिक काम बंद कर देंगे, जिससे पानी का संचालन बाधित होगा। इस मौके पर असित मल्लिक, चंदन हाजरा, उद्धक दां, पार्थो बनर्जी, बबलू दास, संजय बनर्जी, जावेद खान, अमीर खान सहित अन्य लोग उपस्थित थे।