मिदनापुर : चलती ट्रेन में एक महिला का कंगन छीन कर भाग रहे अभियुक्तों को लोगों ने पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। हार छिनतई के समय महिला का उस छिनतई के क्रम में अभियुक्त ने महिला को ट्रेन से धक्का दे दिया। जिसके कारण महिला ट्रेन से नीचे गिर गई और महिला का दाहिना हाथ ट्रेन के पहिए के नीचे आ जाने से उसका दाहिना हाथ कट गया। घायल महिला अभी हॉस्पिटल में भर्ती है।
पता चला है कि घायल महिला का नाम सलमा हाजरा है और वह हावड़ा की रहने वाली बताई जाती है। सूत्रों से जानकारी मिली कि वह धौली एक्सप्रेस से राउरकेला जा रही थी। पुलिस सूत्रों के मुताबिक बदमाशों ने महिला के घर से निकलते ही उसका पीछा करना शुरू कर दिया। फिर वे महिला के पीछे ट्रेन में चढ़ गए। जैसे ही ट्रेन पूर्व मिदनापुर के भोगपुर पहुंची, अभियुक्त ने महिला का कंगन छीनने की कोशिश की। उस समय, महिला ने उसे रोकने का प्रयास किया तो लुटेरों के साथ धक्का मुक्की शुरू हो गई। फिर, कंगन छीनने में नाकाम रहने पर, उन्होंने महिला को धक्का देकर चलती ट्रेन से फेंक दिया। नतीजतन, महिला का दाहिना हाथ कथित तौर पर कट गया। फिर, जैसे ही ट्रेन ने स्वादिघी इलाके को पार किया, ट्रेन की चेन खींची गई और अभियुक्त ट्रेन से नीचे कूद कर नजदीक के एक गांव में घुस गए। गांव वालों द्वारा दोनों अभियुक्तों को पकड़कर जमकर पिटाई करने के बाद पांशकुडा पुलिस को सौंप दिया गया। पुलिस ने दो लुटेरों को गिरफ्तार कर लिया। पता चला है कि घायल महिला को खड़गपुर रेलवे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यहां यह बताना जरूरी है कि इससे पहले भी अलग-अलग स्टेशनों पर ट्रेनों में लूटपाट की कई घटनाएं हो चुकी हैं।