आसनसोल

गंगा में मगरमच्छ देखे जाने से लोगों में खौफ

बर्दवान : कालना के फेरीघाट से सटे गंगा नदी में बुधवार की सुबह एक मगरमच्छ देखा गया। 2023 में कालना में गंगा से सटे जापोट पालपाड़ा इलाके में एक घर के आंगन में मगरमच्छ को देखा गया था। गंगा में फिर मगरमच्छ दिखने से स्थानीय निवासी दहशत में हैं। कालना फेरी घाट के अधिकारी माइक्रोफोन का इस्तेमाल कर लोगों को सतर्क कर रहे हैं। इसके साथ ही वन विभाग, पुलिस और कालना नगर पालिका ने निगरानी और जागरूकता का काम शुरू कर दिया है। बुधवार को इस अभियान में नगर पालिका के उपाध्यक्ष तपन पोरेल भी शुभारंभ में मौजूद थे।

SCROLL FOR NEXT