आसनसोल

'इंडिया ग्लोबल ग्रैंड ट्रेड फेयर में लोगों पूरा कर रहे हैं अपनी पसंद'

6 फरवरी से 16 फरवरी तक चलने वाला फेयर लोगों को अपनी ओर कर रहा आकर्षित

आसनसोल : आसनसोल चेंबर ऑफ कॉमर्स (एसीसी) एवं सीसीजी मार्केटिंग एंड सर्विसेज द्वारा आसनसोल पोलो ग्राउंड में 6वां इंडिया ग्लोबल ग्रैंड ट्रेड फेयर में शिल्पांचल के शहरवासियों की व्यापक भीड़ देखी जा रही है। गौरतलब है कि 6 फरवरी से 16 फरवरी तक चलने वाला फेयर लोगों को अपनी ओर आकर्षित कर रहा है। शहरवासी फेयर में जाकर आकर्षक चीजों की जमकर खरीदारी करते देखे जा रहे हैं। इस संबंध में सीसीजी मार्केटिंग एंड सर्विसेज के सीओओ अरिंदम चटर्जी ने कहा कि इस ट्रेड फेयर में 15 राज्यों एवं 5 दूसरे देशों के स्टॉल लगाये गये है। साथ ही बताया कि यह फेयर पश्चिम बंगाल, बिहार, आंध्रप्रदेश, उत्तराखंड एवं पंजाब में भी लगाया चा चुका है, जहां ग्रैंड ट्रेड फेयर काफी सफल रहा। आसनसोल में लोगों ने इस ट्रेड फेयर की काफी सराहना कर रहे हैं। लोगों की मिल रही सराहना से सीसीजी मार्केटिंग एंड सर्विसेज का भी मनोबल बढ़ा है। उन्होंने बताया कि आसनसोल चेंबर ऑफ कॉमर्स एवं सीसीजी मार्केटिंग एंड सर्विसेज के सीईओ चंदन चटर्जी, सुकुमार चटर्जी, संजय गांगुली का इस ट्रेड फेयर में महत्वपूर्ण योगदान है। आसनसोल चेंबर ऑफ कॉमर्स के सचिव शंभुनाथ झा ने कहा कि यह ग्रांड़ ट्रेड फेयर काफी सफल रहा है और बाहर से आने वाले दुकानदार एवं जन गण दोनों खुश हैं। लोग के पसंद के अनुसार यहां विभिन्न सामग्री मिलने से लोगों में खरीदारी का रुझान भी काफी बढ़ा है।

SCROLL FOR NEXT